scorecardresearch
Advertisement

जब ये 3 चीजें मिलती हैं, तो इतिहास बदलता है...पीएम मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के साथ भारत के दशकों पुराने सहयोग के बारे में बताते हुए डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन और डॉ. बिनाय रंजन सेन जैसे महान भारतीय वैज्ञानिकों के ग्लोबल योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि जब विज्ञान, नीति और ह्यूमन वैल्यूज एक साथ आते हैं, तो इतिहास बदलता है। 'इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स' की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मोटा अनाज सिर्फ पोषण का जरिया नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इको फ्रेंडली फसल भी है, जिसे बेहद कम पानी और बिना केमिकल खाद के उगाया जा सकता है और यही वजह है कि देश के अन्नदाता इस सुपरफूड के जरिए न सिर्फ दुनिया को कुपोषण से बचा रहा है बल्कि धरती के इकोसिस्टम को सुरक्षित रखकर पर्यावरण की भी सबसे बड़ी सेवा कर रहे हैं।