scorecardresearch

अब स्मार्टवॉच से ही बुक होंगे मूवी टिकट! Meta का नया AI करेगा शॉपिंग से लेकर रेस्टोरेंट बुकिंग तक के काम

Meta ने स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए एक नया AI असिस्टेंट पेश किया है, जो सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगा, बल्कि रोजमर्रा के कई काम भी कर सकेगा। Apple Watch और Wear OS डिवाइस पर आने वाला Muse AI टिकट बुकिंग से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक में मदद करेगा। जानिए यह कैसे काम करता है और सामान्य Meta AI से कितना अलग है।

Advertisement
Credit: Meta/X platform
Credit: Meta/X platform

In Short

  • Apple Watch और Wear OS स्मार्टवॉच पर आया Meta का Muse AI
  • मूवी टिकट, रेस्टोरेंट और ग्रॉसरी बुकिंग में करेगा मदद
  • फ्लाइट और शॉपिंग की कीमतें ट्रैक कर देगा डिस्काउंट अलर्ट

टेक्नोलॉजी की दुनिया में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब स्मार्टवॉच सिर्फ समय देखने, कॉल रिसीव करने या फिटनेस ट्रैक करने तक सीमित नहीं रहेंगी। Meta ने अपने एडवांस AI असिस्टेंट Muse AI को Apple Watch और Google Wear OS वाली स्मार्टवॉच के लिए पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी कलाई से ही कई जरूरी काम कर सकेंगे।

advertisement

Meta AI से कितना अलग है Muse AI?
 

Muse AI और Meta AI चैटबॉट दो अलग-अलग प्रोडक्ट हैं। Muse AI को ज्यादा एडवांस काम करने के लिए तैयार किया गया है।

यह Muse Spark Large Language Models पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक, यह AI मुश्किल सवालों को समझने के साथ कई स्टेप वाले काम भी कम निर्देशों में पूरे कर सकता है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपना ईमेल और उन ऐप्स को लिंक करना होगा, जिनसे वे काम करवाना चाहते हैं।

मूवी टिकट और रेस्टोरेंट की बुकिंग भी करेगा

मान लीजिए आपको फिल्म देखने जाना है। इसके लिए Muse AI को BookMyShow, District या PVR जैसे ऐप्स से लिंक करना होगा।

इसके बाद आप AI को फिल्म, शो का समय, टिकटों की संख्या और अपनी पसंद की सीट बता सकते हैं। Muse AI बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करके पेमेंट के लिए नोटिफिकेशन भेजेगा।

इसी तरह यह रेस्टोरेंट में टेबल बुक करने और ऑनलाइन ग्रॉसरी ऑर्डर करने में भी मदद कर सकता है।

शॉपिंग में डिस्काउंट की भी देगा जानकारी

Muse AI की एक खास सुविधा कीमतों पर नज़र रखना है। अगर आप कोई मोबाइल, गैजेट या कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो AI को उनकी कीमत ट्रैक करने के लिए कह सकते हैं।

जब कीमत घटेगी या बेहतर डील मिलेगी, तो यह आपको नोटिफिकेशन भेज सकता है। इसके अलावा फ्लाइट टिकटों की कीमतों पर भी नज़र रख सकता है।

अपनी पसंद का AI अवतार और आवाज

Muse AI में यूजर्स को अलग-अलग अवतार चुनने का विकल्प भी मिलता है। इनमें जानवर, कार्टून और काल्पनिक इंसानी किरदार शामिल हैं।

Meta ने Muse AI के लिए वीडियो चैट और कई तरह की आवाजों के विकल्प भी पेश किए हैं। यूजर्स अपनी पसंद और मूड के हिसाब से आवाज बदल सकते हैं।

स्मार्टवॉच पर Muse AI आने से यूजर्स को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार फोन निकालने की जरूरत कम हो सकती है।

advertisement