
सिर्फ पैसा कमाना काफी नहीं! आर्थिक आजादी के लिए किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी?
अच्छी सैलरी, बैंक में बचत और निवेश होने के बावजूद कई लोग पैसों की चिंता से बाहर नहीं निकल पाते। आखिर Financial Independence और Financial Freedom में क्या अंतर है? Bandhan Life के मनीष मिश्रा ने बताया कि सिर्फ संपत्ति बनाना काफी क्यों नहीं और आर्थिक आजादी के लिए किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

In Short
- अच्छी कमाई और बड़ा निवेश होने के बावजूद Financial Freedom की गारंटी नहीं मिलती।
- Life Insurance, Health Insurance और Emergency Savings आर्थिक सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।
- उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों के हिसाब से Financial Planning में बदलाव करना जरूरी है।
अच्छी कमाई, बैंक में बचत और निवेश से मिलने वाली इनकम किसी भी व्यक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है। लेकिन क्या सिर्फ पैसा जमा कर लेना ही Financial Freedom यानी आर्थिक आजादी है? जरूरी नहीं। कई बार अच्छी-खासी संपत्ति होने के बावजूद लोग नौकरी छोड़ने, नया बिजनेस शुरू करने या जिंदगी से जुड़े बड़े फैसले लेने से डरते हैं। ऐसे में Financial Independence और Financial Freedom के बीच का अंतर समझना जरूरी है।
Financial Independence और Financial Freedom में क्या अंतर है?
Bandhan Life के चीफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग ऑफिसर मनीष मिश्रा के मुताबिक, Financial Independence और Financial Freedom को अक्सर एक ही समझ लिया जाता है, लेकिन दोनों अलग हैं।
Financial Independence का मतलब है कि आपके पास इतनी बचत, निवेश और इनकम के दूसरे साधन हों कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पूरी तरह नौकरी या सैलरी पर निर्भर न रहना पड़े।
वहीं, Financial Freedom इससे एक कदम आगे है। इसका मतलब है कि आप पैसों की चिंता किए बिना अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले आत्मविश्वास के साथ ले सकें।
पैसा होने के बाद भी क्यों बनी रहती है चिंता?
मान लीजिए कोई 35 साल का बिजनेसमैन है, जिसके बिजनेस और निवेश से इतनी कमाई होती है कि परिवार का खर्च आसानी से चल जाए। इसके बावजूद वह काम से ब्रेक लेने में हिचकिचा सकता है, क्योंकि उसे भविष्य की कमाई को लेकर चिंता है।
इसी तरह, बड़ा निवेश पोर्टफोलियो होने के बाद भी मेडिकल इमरजेंसी या अचानक आने वाले खर्चों का डर बना रह सकता है।
मिश्रा के मुताबिक, सिर्फ संपत्ति जमा करने से आर्थिक असुरक्षा पूरी तरह खत्म नहीं होती।

Insurance क्यों है जरूरी?
मनीष मिश्रा का कहना है कि फाइनेंशियल प्लान बनाने में कई साल लग सकते हैं, लेकिन कोई अचानक आने वाली परेशानी उसे बहुत जल्दी बिगाड़ सकती है।
मेडिकल इमरजेंसी, कमाई रुकना या परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु आर्थिक स्थिति पर बड़ा असर डाल सकती है।
ऐसे में पर्याप्त Life Insurance परिवार की आर्थिक सुरक्षा और बच्चों की पढ़ाई जैसे लंबे समय के लक्ष्यों को बचाने में मदद कर सकता है।
हालांकि, कितने इंश्योरेंस की जरूरत है, यह व्यक्ति की कमाई, कर्ज, संपत्ति और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर निर्भर करता है। Emergency Savings और Health Insurance भी जरूरी हैं।
उम्र के साथ बदलनी चाहिए Financial Planning
मनीष मिश्रा के मुताबिक, फाइनेंशियल प्लानिंग एक बार करके भूल जाने वाली चीज नहीं है।
करियर की शुरुआत में बचत और निवेश प्राथमिकता होते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने पर बच्चों की पढ़ाई, होम लोन और सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
वहीं, रिटायरमेंट के करीब पहुंचने पर जमा पूंजी से नियमित इनकम हासिल करने पर ध्यान देना जरूरी होता है।
Financial Freedom के लिए कितना पैसा चाहिए?
मनीष मिश्रा का कहना है कि Financial Freedom के लिए कोई एक तय रकम नहीं है।
किसी के लिए इसका मतलब जल्दी रिटायर होना है, तो किसी के लिए बिना लंबे समय के निवेश को छेड़े अचानक आने वाले खर्च संभाल पाना।
उनके मुताबिक, असली Financial Freedom सिर्फ पर्याप्त पैसा होना नहीं, बल्कि बिना आर्थिक डर के यह तय कर पाना है कि जिंदगी में आगे क्या करना है।

