scorecardresearch

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए काम की खबर, LinkedIn के सीईओ ने बताया जॉब पाने का तरीका

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जॉब मार्केट में चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। AI के चलते भी नौकरियां जाने का डर सता रहा है। हालांकि, LinkedIn के सीईओ का मानना है कि यही टेक्नोलॉजी Gen Z की ताकत बन सकती है। उन्होंने नौकरी पाने का खास तरीका भी बताया है।

Advertisement

In Short

  • 37 साल के सबसे खराब दौर में एंट्री लेवल नौकरियों का बाजार
  • AI की वजह से Gen Z को जॉब इंटरव्यू में मिल सकता है फायदा
  • LinkedIn के सीईओ ने बताया नौकरी पाने में नेटवर्किंग का महत्व

युवाओं के लिए नौकरी तलाशना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। एंट्री लेवल नौकरियों का बाजार पिछले 37 साल के सबसे खराब दौर में है। करीब 60 फीसदी नए ग्रेजुएट्स को वर्कफोर्स में जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से शुरुआती स्तर की नौकरियां और कम होने की आशंका बढ़ रही है। हालांकि, LinkedIn के सीईओ Daniel Shapero का मानना है कि यही AI नई पीढ़ी यानी Gen Z को नौकरी हासिल करने में बड़ा फायदा दिला सकता है।

advertisement

फॉर्च्यून को दिए इंटरव्यू में शेपेरो ने कहा कि जॉब मार्केट में सुस्ती है, जिससे करियर की शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, जब कंपनियां AI को अपना रही हैं, तब युवाओं के पास जॉब इंटरव्यू में खुद को दूसरे उम्मीदवारों से अलग साबित करने का मौका है।

AI कैसे दिला सकता है युवाओं को फायदा?

शेपेरो के मुताबिक, कंपनियों का मानना है कि करियर की शुरुआत करने वाले युवा नई टेक्नोलॉजी से ज्यादा परिचित होते हैं और अपने काम में AI का इस्तेमाल करना बेहतर तरीके से समझते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि उन्हें अनुभवी कर्मचारियों से ज्यादा AI की जानकारी हो।

कई कंपनियां ऐसे कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं, जो उनके कामकाज के तरीके में बदलाव लाने में मदद कर सकें। ऐसे में युवाओं को इसका फायदा मिल सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिना अनुभव वाले युवाओं को नौकरी दे रही कंपनियां

जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म Tastewise के फाउंडर और सीईओ एलन चेन ने बताया कि वह कम या बिना अनुभव वाले Gen Z युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। उनका मानना है कि युवा बिना किसी तय दायरे के सोचते हैं। कई बेहतरीन आइडिया ऐसे युवाओं से आ रहे हैं, जिन्होंने अभी तक जॉब मार्केट में कदम भी नहीं रखा है।

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और निवेशक Will.i.am भी नई टेक्नोलॉजी के लिए युवा इनोवेटर्स पर भरोसा जता रहे हैं।

सिर्फ नौकरी के लिए अप्लाई करना काफी नहीं

LinkedIn के 200 देशों में 130 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। प्लेटफॉर्म पर हर मिनट करीब 9,000 जॉब एप्लीकेशन जमा होते हैं। शेपेरो के मुताबिक, LinkedIn के आंकड़े बताते हैं कि नौकरी पाने का सबसे तेज तरीका उस कंपनी में पहले से काम कर रहे किसी व्यक्ति से संपर्क करना है।

युवाओं को दी नेटवर्किंग बढ़ाने की सलाह

शेपेरो ने युवाओं को प्रोफेशनल नेटवर्क मजबूत करने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, सबसे सफल लोग वे हैं, जो हर बातचीत के जरिए तीन और लोगों से बातचीत का रास्ता खोलते हैं। उन्होंने युवाओं को करियर के पारंपरिक विकल्पों से आगे सोचने की भी सलाह दी। उनका कहना है कि आज के दौर में हर कंपनी किसी न किसी रूप में टेक्नोलॉजी कंपनी है।

advertisement