
iPhone 18 Pro में दिखेगा नया रंग! Dark Cherry समेत इन कलर्स की हो सकती है एंट्री
iPhone 18 Pro सीरीज में इस बार कलर ऑप्शन पूरी तरह बदल सकते हैं। लीक के मुताबिक, Apple Dark Cherry, Sky Blue और Black जैसे रंग ला सकती है, जबकि Silver को हटाया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च से पहले फाइनल कलर लाइनअप में बदलाव की गुंजाइश अभी बनी हुई है।

In Short
- iPhone 18 Pro में Dark Cherry, Sky Blue और Black कलर मिलने की चर्चा है।
- Dark Cherry कलर iPhone 17 Pro के Cosmic Orange की जगह ले सकता है।
- Silver कलर इस बार हट सकता है, हालांकि Apple ने अभी फाइनल कलर की पुष्टि नहीं की है।
Apple की आने वाली iPhone 18 Pro सीरीज में इस बार कलर ऑप्शन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 17 Pro में मिलने वाले कुछ रंगों को हटाकर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए ज्यादा डार्क कलर पैलेट ला सकती है।
Dark Cherry, Sky Blue और Black की चर्चा
Weibo लीकर Fixed Focus Digital के मुताबिक, iPhone 18 Pro बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन में पहुंच चुका है। फोन को Dark Cherry, Sky Blue और Black कलर में पेश किए जाने की संभावना है।
MacRumors के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बार Silver वेरिएंट आने की संभावना कम है। सोर्स का कहना है कि चीन में अभी तक Silver मॉडल से जुड़े कोई संकेत नहीं मिले हैं।
हालांकि, अभी कलर की फाइनल लिस्ट की पुष्टि नहीं हुई है और लॉन्च से पहले इसमें बदलाव भी हो सकता है।
अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च
Apple अगले हफ्ते अपने सितंबर इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश कर सकता है। इस दौरान कंपनी दूसरे बड़े हार्डवेयर प्रोडक्ट्स से भी पर्दा उठा सकती है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: JioHotstar की विदेश में एंट्री! UK, Canada और Singapore में शुरू हुई स्ट्रीमिंग सर्विस
अगर मौजूदा जानकारी सही साबित होती है तो Apple, iPhone 17 Pro में दिए गए तीनों कलर को बदल सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी Silver कलर को आगे भी जारी रख सकती है।
Dark Cherry बन सकता है खास कलर
iPhone 18 Pro का सबसे खास कलर Dark Cherry हो सकता है। हालांकि, अलग-अलग सोर्स ने इस कलर को अलग नाम और तरीके से बताया है।
Bloomberg के Mark Gurman ने इसे पहले Deep Red बताया था, जबकि Macworld ने इसे Dark Cherry कहा। एक अन्य सोर्स Instant Digital के मुताबिक, यह कलर Burgundy, Coffee और Deep Purple के मिश्रण जैसा हो सकता है।

इससे पहले Sonny Dickson की ओर से शेयर किए गए डमी मॉडल में Dark Cherry, Light Blue, Black और Silver कलर दिखाई दिए थे। लीक हुई SIM Tray की तस्वीरों में भी Dark Cherry के साथ Light Blue और Dark Grey नजर आए थे।
Cosmic Orange की जगह ले सकता है Dark Cherry
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, Dark Cherry पिछले iPhone 17 Pro के खास Cosmic Orange कलर की जगह ले सकता है। इसके अलावा Light Blue या Sky Blue का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।
Black और Dark Grey भी संभावित विकल्पों में शामिल हैं। हालांकि, Black कलर को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने iPhone 17 Pro के लिए भी Black और Steel Grey पर विचार किया था, लेकिन आखिर में दोनों कलर लॉन्च नहीं किए गए थे।

