आज से शुरू होगा टेक्नोलॉजी का मेगा इवेंट, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खास
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 आज यानी 7 अक्टूबर से नई दिल्ली के यशोभूमि में शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस मेगा टेक इवेंट में 6G और AI से लेकर सैटेलाइट कम्युनिकेशन तक कई नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। इवेंट में देश-दुनिया के कई बड़े नाम शामिल होंगे।

In Short
- इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि में होगा।
- IMC 2026 में 6G, AI, साइबर सिक्योरिटी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर खास फोकस रहेगा।
- इवेंट में स्टारलिंक समेत कई बड़ी टेक और टेलीकॉम कंपनियों से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे।
भारत में आज यानी 7 अक्टूबर से टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम की दुनिया का बड़ा इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 (IMC 2026) शुरू होने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह इवेंट 10 अक्टूबर तक चलेगा। इसका आयोजन नई दिल्ली के यशोभूमि में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इस मेगा इवेंट का उद्घाटन करेंगे।
चार दिनों तक दिखेगी नई टेक्नोलॉजी
IMC 2026 के दौरान टेलीकॉम ऑपरेटर्स, टेक्नोलॉजी कंपनियां और स्टार्टअप अपनी नई टेक्नोलॉजी पेश करेंगे। इस बार इवेंट में खास तौर पर 6G और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर फोकस रहने वाला है। IMC 2026 की थीम Scale Without Boundaries यानी बिना किसी सीमा के विस्तार करना है।
स्टारलिंक समेत कई बड़े नाम होंगे शामिल
इस इवेंट में टेक और टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े कई बड़े नाम शामिल होंगे। स्पेसएक्स के स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशन की वाइस प्रेसिडेंट ल्यूरेन ड्रायर इसमें हिस्सा लेंगी। जापान के मिनिस्ट्री ऑफ इंटरनल अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के वाइस मिनिस्टर हिदेयू फ्यूसेद भी शामिल होंगे।
इसके अलावा चंद्रशेखर पेम्मासानी, दूरसंचार विभाग यानी DoT के सचिव अमित अग्रवाल और C-DOT के चीफ एग्जीक्यूटिव राज कुमार उपाध्याय भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IMC 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान इंडस्ट्री से जुड़े बड़े नाम भी अपनी बात रखेंगे। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान भारत सरकार की तरफ से कई बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है।
6G और AI पर रहेगा खास फोकस
IMC 2026 के तीसरे दिन 6G और AI से जुड़े कई सेशन और पैनल डिस्कशन होंगे। इनमें इंडस्ट्री एक्सपर्ट अपनी बात रखेंगे। चर्चा में 6G, AI नेटिव टेलीकॉम नेटवर्क, इंटेलिजेंट RAN, साइबर सिक्योरिटी, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, नेटवर्क, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसे विषय शामिल होंगे।
स्टूडेंट भी ले सकते हैं पास
IMC 2026 में शामिल होने के लिए इसके ऑफिशियल पोर्टल से पास लिया जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी अलग सेक्शन दिया गया है। यहां अपनी डिटेल्स भरने के बाद पास हासिल किया जा सकता है और इसके जरिए IMC 2026 को विजिट किया जा सकेगा।

