scorecardresearch
Advertisement

महत्वाकांक्षा नहीं मिशन के लिए जीता हूं, पीएम मोदी ने बताया किस मिशन के लिए समर्पित किया जीवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन और जिम्मेदारियों को लेकर कहा कि वह महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि मिशन के लिए जीवन जीने वाले इंसान रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्हें जो भी जिम्मेदारियां मिलीं, वह उन्हें निभाते चले गए। पीएम मोदी ने अपने जीवन का लक्ष्य देश के लिए निस्वार्थ भाव से कर्म करना बताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए कर्म ही सब कुछ है और कर्म ही उनका धर्म है। प्रधानमंत्री का यह संदेश उनके जीवन, जिम्मेदारियों और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है।