scorecardresearch

Airtel Postpaid यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किया नया पोस्टपेड प्लान; फ्री रोमिंग, 5GB डेटा समेत मिलेंगे ये फायदे

Airtel ने अपने Postpaid ग्राहकों के लिए विदेश यात्रा को आसान बनाने वाला नया फायदा जोड़ा है। 8 अक्टूबर 2026 से ग्राहकों को हर साल एक विदेश यात्रा के लिए 5 दिनों का फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक मिलेगा। इसमें डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल होगी। खास बात है कि Family Plan के हर सदस्य को इसका फायदा मिलेगा।

Advertisement
Airtel Postpaid पर हर साल फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा।
Airtel Postpaid पर हर साल फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा।

In Short

  • Airtel Postpaid ग्राहकों को हर साल एक विदेश यात्रा पर फ्री इंटरनेशनल रोमिंग मिलेगी।
  • 5 दिनों के पैक में 5GB डेटा, 60 मिनट कॉल और 25 आउटगोइंग SMS मिलेंगे।
  • - Postpaid Family Plan में शामिल हर सदस्य को फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा मिलेगा।

Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नए प्लान का ऐलान किया है। कंपनी अब ग्राहकों को हर साल एक विदेश यात्रा के लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा देगी। यह नया फायदा 8 अक्टूबर 2026 से मिलना शुरू होगा। इसके साथ ही ग्राहकों को उनके मौजूदा प्लान में मिलने वाले बाकी फायदे भी जारी रहेंगे।

advertisement

5 दिनों के लिए मिलेगी फ्री इंटरनेशनल रोमिंग

Airtel की ओर से मिलने वाला फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक 5 दिनों के लिए वैलिड रहेगा। इस पैक में ग्राहकों को 5GB इंटरनेट डेटा मिलेगा।

इसके अलावा विदेश में रहने के दौरान ग्राहकों को 60 मिनट कॉल करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही 25 आउटगोइंग SMS भेज सकेंगे, जबकि आने वाले SMS पूरी तरह फ्री रहेंगे।

अपनी पसंद के समय शुरू कर सकेंगे पैक

इस इंटरनेशनल रोमिंग पैक की खास बात यह है कि ग्राहक इसे अपनी जरूरत के हिसाब से शुरू कर सकेंगे। यानी विदेश पहुंचने के बाद ग्राहक खुद तय कर सकते हैं कि 5 दिनों की वैलिडिटी कब से शुरू करनी है।

इससे ग्राहकों को अपनी यात्रा के हिसाब से रोमिंग पैक का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी और पैक के दिन बेकार नहीं जाएंगे।

फैमिली प्लान के हर सदस्य को मिलेगा फायदा

Airtel पोस्टपेड फैमिली प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी इस सुविधा का फायदा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, फैमिली प्लान में शामिल हर सदस्य के लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

यानी Airtel पोस्टपेड ग्राहकों को हर साल एक विदेश यात्रा के दौरान 5 दिनों के लिए डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा बिना अलग से इंटरनेशनल रोमिंग पैक लेने के मिलेगी।