गूगल सर्च से ऐसे हटाएं अपना फोन नंबर और एड्रेस! फॉलो करें ये Steps
Google ने ‘Results about you’ नाम का प्राइवेसी टूल शुरू किया है। यह फीचर यूजर्स को Google Search रिजल्ट्स में दिख रही निजी जानकारी को मॉनिटर करने और उसे हटाने का 'Request' करने की सुविधा देता है।

Tech Tips: आज के डिजिटल दौर में आपकी निजी जानकारी इंटरनेट पर कब और कहां पहुंच जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई बार सिर्फ Google Search में नाम डालते ही फोन नंबर, ईमेल आईडी या घर का पता जैसे पर्सनल डिटेल्स सामने आ जाते हैं।
इसी खतरे को कम करने के लिए Google ने ‘Results about you’ नाम का प्राइवेसी टूल शुरू किया है। यह फीचर यूजर्स को Google Search रिजल्ट्स में दिख रही निजी जानकारी को मॉनिटर करने और उसे हटाने का 'Request' करने की सुविधा देता है।
हालांकि यह टूल जानकारी को ऑरिजनल वेबसाइट से नहीं हटाता, लेकिन गूगल सर्च रिजल्ट्स से उसे छिपा सकता है, जिससे आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सीमित हो जाती है।
कैसे काम करता है ‘Results about you’ फीचर?
इस फीचर के जरिए गूगल आपकी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, ईमेल या एड्रेस को सर्च रिजल्ट्स में ट्रैक करता है। अगर कहीं यह जानकारी पब्लिकली रूप से दिखती है, तो आप सीधे हटाने का Request कर सकते हैं।
ऐसे हटाएं अपना फोन नंबर या पता
- Google Search खोलें
- सबसे पहले Google के प्राइवेसी टूल सेक्शन में जाएं।
- Google Results about you Tool
- Google अकाउंट से साइन इन करें
- इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Google अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
- अपनी निजी जानकारी को एड करें
- अब वह जानकारी दर्ज करें जिसे आप मॉनिटर करना चाहते हैं जैसे- फोन नंबर, ईमेल एड्रेस या घर का पता
- Google इन डिटेल्स के आधार पर Search रिजल्ट्स स्कैन करेगा।
- Search रिजल्ट्स चेक करें
- अगर आपकी जानकारी किसी वेबसाइट पर मौजूद होगी, तो Google उसकी लिस्ट दिखाएगा।
- आप यहां देख सकते हैं कि कौन-सी साइट आपकी निजी जानकारी दिखा रही है।
- Removal Request भेजें
- जिस रिजल्ट में आपका फोन नंबर या पता दिख रहा हो, उसके सामने 'Request removal' ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद Google उस लिंक को रिव्यू करेगा और जरूरत पड़ने पर उसे Search रिजल्ट्स से हटा देगा।
अलर्ट्स पर रखें नजर
गूगल आपको भविष्य में भी नए मैच मिलने पर नोटिफिकेशन भेज सकता है। इसलिए समय-समय पर इस टूल को चेक करते रहना बेहतर रहेगा।
ध्यान रखें कि गूगल सर्च से जानकारी हटने का मतलब यह नहीं कि वह इंटरनेट से पूरी तरह मिट गई है। अगर आप डेटा को पूरी तरह हटाना चाहते हैं, तो संबंधित वेबसाइट के मालिक से सीधे संपर्क करना होगा।

