scorecardresearch

चोरी या झपटमारी होते ही खुद लॉक हो जाएगा iPhone! एप्पल ला रहा ये शानदार फीचर- चेक करें डिटेल्स

यह फीचर कई तरह के सिग्नल और सेंसर डेटा का इस्तेमाल करके यह पहचानने की कोशिश करेगा कि कहीं फोन यूजर के हाथ से छीना तो नहीं गया। अगर सिस्टम को किसी संदिग्ध हरकत का पता चलता है, तो iPhone तुरंत खुद को लॉक कर सकता है ताकि चोर फोन के अंदर मौजूद डेटा तक पहुंच न बना सके।

Advertisement
AI Generated Image

एप्पल अब iPhone यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नया एंटी-थेफ्ट फीचर बना रही है, जो फोन चोरी या झपटमारी होने पर खुद ही iPhone को लॉक कर देगा।

9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर कई तरह के सिग्नल और सेंसर डेटा का इस्तेमाल करके यह पहचानने की कोशिश करेगा कि कहीं फोन यूजर के हाथ से छीना तो नहीं गया। अगर सिस्टम को किसी संदिग्ध हरकत का पता चलता है, तो iPhone तुरंत खुद को लॉक कर सकता है ताकि चोर फोन के अंदर मौजूद डेटा तक पहुंच न बना सके।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

 Google जैसा फीचर ला सकता है Apple

यह नया फीचर काफी हद तक Google के Theft Detection Lock जैसा बताया जा रहा है। Google पिछले कुछ समय से एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यह फीचर दे रहा है, जो AI की मदद से झपटमारी जैसी गतिविधियों को पहचानकर तुरंत स्क्रीन लॉक कर देता है। अब Apple भी इसी तरह का सिस्टम iPhone के लिए तैयार कर रहा है।

 कैसे काम करेगा नया एंटी-थेफ्ट फीचर?

रिपोर्ट के मुताबिक Apple का यह फीचर iPhone के एक्सेलेरोमीटर और दूसरे सेंसर डेटा का इस्तेमाल करेगा। अगर फोन अचानक तेजी से यूजर से दूर जाता है या ऐसी मूवमेंट होती है जो झपटमारी जैसी लगे तो सिस्टम इसे संभावित चोरी मान सकता है। इसके बाद iPhone ऑटोमैटिकली लॉक हो जाएगा।

Apple Watch भी निभाएगी अहम रोल

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर iPhone और Apple Watch के बीच की दूरी पर भी नजर रख सकता है। अगर iPhone अचानक यूजर की कनेक्टेड Apple Watch से काफी दूर चला जाता है, तो सिस्टम इसे चोरी का संकेत मान सकता है। यानी अगर कोई चोर फोन छीनकर भागता है, तो iPhone खुद ही लॉक हो सकता है।

Stolen Device Protection के साथ करेगा काम

यह फीचर Apple के मौजूदा Stolen Device Protection सिस्टम के तहत काम करेगा। इसके जरिए iPhone यह भी जांचेगा कि फोन किसी परिचित जगह जैसे घर या ऑफिस में है या नहीं। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि डिवाइस किसी भरोसेमंद Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।

अगर फोन किसी अनजान जगह या संदिग्ध नेटवर्क पर पाया जाता है, तो सिस्टम अतिरिक्त सुरक्षा (Additional Security Implement) |ऑन कर देगा और सेंसिटिव डेटा तक पहुंच को रोक देगा।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

रिपोर्ट के अनुसार, इस सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कुछ जरूरी सेटिंग्स जैसे - Apple Account पर Two-Factor Authentication, Face ID या Touch ID, Passcode, Significant Locations, Find My iPhone ऑन रखनी होगी। खास बात यह है कि Stolen Device Protection ऑन होने के दौरान Find My फीचर को बंद नहीं किया जा सकेगा।

advertisement

कब लॉन्च होगा ये फीचर?

फिलहाल Apple ने ऑफिशियल तौर पर यह नहीं बताया है कि यह फीचर कब लॉन्च होगा। मगर कुछ रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी ऐसे सिस्टम पर काम कर रही है, जो सेंसर डेटा, लोकेशन और Apple Watch की मदद से चोरी की पहचान करके iPhone को खुद ही लॉक कर देगा और यूजर का निजी डेटा सुरक्षित रखेगा।