scorecardresearch

Upcoming IPO: सेबी के पास Pushp Brand India ने दाखिल किया DRHP, चेक करें आईपीओ डिटेल्स

देश की एक तेजी से बढ़ती मसाला और पैकेज्ड फूड कंपनी अब शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी ने IPO के लिए कदम बढ़ा दिए हैं और इसके पीछे कई बड़े निवेशकों का भी नाम जुड़ा है। मजबूत मार्केट पकड़, बढ़ती कमाई और बड़े विस्तार प्लान ने इस इश्यू को चर्चा में ला दिया है।

Advertisement
AI Generated Image

Upcoming IPO: मसाला और पैकेज्ड फूड कंपनी Pushp Brand India ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। कंपनी का यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसके तहत मौजूदा शेयरधारक 74.45 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

इस बिक्री में प्रमोटर सुरेंद्र कुमार सुराना और महेंद्र कुमार सुराना के अलावा निवेशक शेयरधारक A91 Emerging Fund I LLP और Sixth Sense India Opportunities III भी हिस्सा लेंगे।

A91 Emerging Fund I LLP के पास कंपनी में 20.14% हिस्सेदारी है, जबकि Sixth Sense India Opportunities III की हिस्सेदारी 7.81% है। दोनों निवेशक इस आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी का केवल एक हिस्सा बेचेंगे। इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI Securities, IIFL Capital Services और Systematix Corporate Services हैं।

इंदौर से शुरू हुआ था कारोबार

कंपनी की शुरुआत 1974 में मध्य प्रदेश के इंदौर में दिवंगत किशनलाल सुराना ने ‘Munimji & Sons’ के नाम से की थी। बाद में यह कारोबार ‘Pushp’ और ‘Munimji’ ब्रांड के तहत मसाला और पैकेज्ड फूड कंपनी के रूप में बढ़ा। कंपनी अब मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी कारोबार कर रही है।

मसाला कारोबार में मजबूत पकड़

कंपनी का दावा है कि वित्त वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश के मसाला बाजार में उसकी वैल्यू के हिसाब से 20.7% हिस्सेदारी थी। वहीं पैकेज्ड हींग कैटेगरी में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 58% रही।

कंपनी के पोर्टफोलियो में गरम मसाला, अचार मसाला, शाही बिरयानी मसाला, सांभर मसाला, पाव भाजी मसाला और चाट मसाला जैसे उत्पाद शामिल हैं। कंपनी FY27 की दूसरी तिमाही में ‘Pushp Kadak Chai’ लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है।

24 राज्यों तक फैला नेटवर्क

31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास 312 SKU थे। इसका वितरण नेटवर्क 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक फैला है। कंपनी के पास 1,016 डिस्ट्रीब्यूटर और 3.68 लाख से ज्यादा रिटेल टचपॉइंट हैं।

कंपनी इंदौर में ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी चलाती है, जिसकी क्षमता 60,000 मीट्रिक टन सालाना है।

मुनाफे में मजबूत बढ़त

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर 481.94 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी दौरान कंपनी का रिस्टेटेड प्रॉफिट 58.95 करोड़ रुपये और EBITDA 84.19 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का मुकाबला Everest, MDH, Orkla India, Aachi, Sakthi Masala और Ramdev Food Products जैसी कंपनियों से है।

advertisement
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।