एप्पल का अब तक का सबसे महंगा और पावरफुल लैपटॉप! टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है 'MacBook Ultra'
कंपनी जल्द ही एक बिल्कुल नई कैटेगरी का लैपटॉप लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम MacBook Ultra हो सकता है। अगर यह डिवाइस लॉन्च होती है, तो यह एप्पल के अब तक के सबसे प्रीमियम और महंगे लैपटॉप्स में शामिल हो सकती है।

MacBook Ultra: Apple की मैकबुक प्रो सीरीज पहले से ही प्रीमियम लैपटॉप कैटेगरी में गिनी जाती है। दमदार परफॉर्मेंस, हाई-एंड डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन की वजह से इसे प्रोफेशनल यूजर्स काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब खबर है कि एप्पल इससे भी एक कदम आगे जाने की तैयारी कर रहा है।
बिजनेस टूडे की रिपोट के मुताबिक कंपनी जल्द ही एक बिल्कुल नई कैटेगरी का लैपटॉप लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम MacBook Ultra हो सकता है। अगर यह डिवाइस लॉन्च होती है, तो यह एप्पल के अब तक के सबसे प्रीमियम और महंगे लैपटॉप्स में शामिल हो सकती है।
OLED टचस्क्रीन के साथ आ सकता है नया MacBook
लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो MacBook Ultra में पहली बार OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह वही एडवांस हाइब्रिड OLED टेक्नोलॉजी हो सकती है, जिसका इस्तेमाल iPad Pro में किया गया है।
सबसे खास बात यह है कि यह डिस्प्ले टच सपोर्ट के साथ आ सकता है। यानी यूजर्स स्क्रीन को छूकर भी कंट्रोल कर पाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह एप्पल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक होगा।
इसी वजह से माना जा रहा है कि MacBook Ultra कहीं न कहीं iPad Pro और MacBook Pro का कॉम्बिनेशन बन सकता है। यानी इसमें लैपटॉप की ताकत और टैबलेट जैसा टच एक्सपीरियंस दोनों मिल सकते हैं।
M6 चिप से मिलेगा जबरदस्त परफॉर्मेंस
हाल ही में एप्पल ने M5 सीरीज चिप के साथ नए मैकबुक प्रो मॉडल लॉन्च किए था लेकिन अफवाह है कि Ultra मॉडल सीधे नए M6 Pro और M6 Max प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
बताया जा रहा है कि ये चिप्स TSMC की नई 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकते हैं। इससे लैपटॉप की स्पीड और पावर एफिशिएंसी दोनों काफी बेहतर हो सकती हैं।
नई पैकेजिंग आर्किटेक्चर की वजह से CPU, GPU, DRAM और Neural Engine जैसे कॉम्पोनेंट्स को ज्यादा बेहतर तरीके से इंटीग्रेट किया जा सकेगा। इसका फायदा गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, एआई टास्क और हैवी प्रोफेशनल वर्कलोड में देखने को मिल सकता है।
पहले से ज्यादा पतला और प्रीमियम डिजाइन
रिपोर्ट्स के अनुसार MacBook Ultra का डिजाइन मौजूदा MacBook Pro मॉडल्स से ज्यादा पतला और मॉडर्न हो सकता है। हालांकि डिजाइन को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि एप्पल इसमें कॉम्पैक्ट बॉडी, बेहतर कूलिंग सिस्टम और ज्यादा पोर्टेबल डिजाइन दे सकता है।
इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव Dynamic Island फीचर हो सकता है, जिसे अभी तक सिर्फ iPhone में देखा गया है। अगर यह फीचर मैकबुक में आता है तो नोटिफिकेशन, मल्टीटास्किंग और इंटरैक्शन का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि WWDC 2026 में एप्पल इसके लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर्स भी पेश कर सकता है।
कब लॉन्च हो सकता है MacBook Ultra?
फिलहाल Apple ने MacBook Ultra को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह डिवाइस 2026 के आखिर तक या फिर 2027 में लॉन्च हो सकती है।

