Q4 रिजल्ट के बाद रडार पर ₹40 से कम वाला ये शेयर! 5 साल में मिल चुका है 700% से ज्यादा का रिटर्न
कंपनी ने बीते बुधवार 27 मई को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में Q4 रिजल्ट की जानकारी दी है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 380.50 करोड़ रुपये है।

Stock in Focus: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी, टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड (Tiger Logistics (India) Ltd) का शेयर शुक्रवार 28 मई को निवेशकों के रडार पर रहेगा। दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार 27 मई को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में Q4 रिजल्ट की जानकारी दी है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 380.50 करोड़ रुपये है।
वित्तीय आंकड़े जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 22.20 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 64.36 करोड़ रुपये था।
वहीं पूरे साल में कुल आय बढ़कर 5,811.77 करोड़ रुपये रही, लेकिन खर्च भी बढ़कर 5,520.43 करोड़ रुपये पहुंच गए। वहीं कंपनी का EPS घटकर 2.05 रुपये रह गया, जो FY25 में 2.56 रुपये था।
इसके अलावा वित्त वर्ष 2026 में उसका नेट प्रॉफिट 20.3% घटकर 215.15 करोड़ रुपये रह गया, जबकि कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 6.8% बढ़कर 5,728.21 करोड़ रुपये पहुंच गई।
Tiger Logistics Share Price
कंपनी का शेयर बीते बुधवार को बीएसई पर 1.72% या 0.63 रुपये गिरकर 35.99 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 0.61% या 0.22 रुपये चढ़कर 35.91 रुपये पर बंद हुआ।
5 साल में 700% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक शेयर ने पिछले 1 हफ्ते में निवेशकों को करीब 4 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 महीने में स्टॉक 12 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है लेकिन पिछले 6 महीने में स्टॉक 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है।
सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 38 प्रतिशत से अधिक और पिछले 3 साल में 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है। हालांकि इस शेयर ने निवेशकों को पिछले 5 साल में 729 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी के बारे में
कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स सर्विस देती है, जिसमें फ्रेट फॉरवर्डिंग, ट्रांसपोर्टेशन और कस्टम क्लीयरेंस जैसी सर्विस शामिल हैं। यह कंपनी ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, FMCG और कमोडिटी सेक्टर समेत कई उद्योगों को अपनी सर्विस देती है। कंपनी एसेट-लाइट मॉडल पर काम करती है और अपने पार्टनर्स के नेटवर्क के जरिए दुनियाभर में कार्गो की तेज और भरोसेमंद डिलीवरी करते हैं।

