अपर सर्किट! 1 साल में 138% का मल्टीबैगर रिटर्न - अब मिल सकता है बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी 4 जून 2026 को होगी। इस बैठक में कंपनी कई बड़े फैक्टर्स पर विचार करेगी।

Upper Circuit Stock: केमिकल सेक्टर की कंपनी, एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (AVI Polymers Ltd) के स्टॉक में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा 3 बड़े ऐलान के बाद आई है। कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 5% या 0.72 रुपये चढ़कर 15.21 रुपये पर स्थिर है।
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी 4 जून 2026 को होगी। इस बैठक में:
1) कंपनी सबसे पहले अपने इक्विटी शेयरों के स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) पर विचार करेगी। फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वो 1 शेयर को 10 शेयरों में बांट सकती है। इसका मकसद शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना और ज्यादा रिटेल निवेशकों को आकर्षित करना है।
2) इसके अलावा कंपनी 10:1 के रेश्यो में बोनस शेयर (Bonus Share) भी जारी करने पर फैसला ले सकती है यानी निवेशकों को हर 1 शेयर पर अधिकतम 10 बोनस शेयर मिल सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह कदम लंबे समय से जुड़े शेयरधारकों को फायदा पहुंचाने और कंपनी की मजबूत ग्रोथ के अनुरूप कैपिटल स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए उठाया जा सकता है।
3) इसके साथ ही कंपनी ग्रीन टेक और सस्टेनेबिलिटी सेक्टर में बड़े विस्तार की योजना पर भी विचार करेगी। इसमें इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, एडवांस मटेरियल रीसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी और कार्बन फुटप्रिंट ऑप्टिमाइजेशन व सस्टेनेबिलिटी कंसल्टिंग जैसी हाई-ग्रोथ इंडस्ट्री में एंट्री शामिल है।
1 साल डबल हुआ पैसा
इस शेयर ने निवेशको को मल्टीबैगर रिटर्न देते हुए 1 साल में 138 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक 10 प्रतिशत, पिछले 1 महीने में 20 प्रतिशत और पिछले 3 महीने में 23 प्रतिशत टूटा है।

