Google Pixel 11 Series हुई लॉन्च, जानें Google के 4 नए फोन में क्या है खास?
पिक्सल 11 सीरीज में एआई, कैमरा, बैटरी और सिक्योरिटी से जुड़े कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जेमिनी और टेंसर जी6 के साथ फोन के इस्तेमाल का तरीका भी पहले से ज्यादा आसान हो सकता है।
In Short
- पिक्सल 11 सीरीज में नया डिजाइन और बेहतर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
- प्रो मॉडल्स में 120एक्स प्रो जूम और हाईलाइट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
- टेंसर जी6 के साथ बेहतर पावर एफिशिएंसी और तेज परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।
Google Pixel 11 Series: गूगल ने अपनी नई पिक्सल 11 सीरीज पेश की है। इस लाइनअप में पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड शामिल हैं। नई सीरीज में एआई, कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी से जुड़े कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही जेमिनी से जुड़े फीचर्स को भी फोन के रोजमर्रा के इस्तेमाल से ज्यादा करीब से जोड़ा गया है। आइए जानते हैं पिक्सल 11 सीरीज की 10 बड़ी बातें।
डिजाइन और डिस्प्ले में दिख सकते हैं बदलाव
पिक्सल 11 सीरीज में नया डिजाइन वाला कैमरा बार और नए फिनिश देखने को मिल सकते हैं। डिवाइस में आईपी68 वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है। पिक्सल 11 में 3,000 निट एक्टुआ डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि प्रो मॉडल्स में 3,600 निट सुपर एक्टुआ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
जेमिनी से मिल सकती है ज्यादा मदद
नई सीरीज में जेमिनी इंटेलिजेंस सपोर्टेड ऐप्स में यूजर के संदर्भ को समझकर मदद कर सकता है। इसके अलावा वॉइस टू टेक्स्ट और राइटिंग असिस्टेंस में भी सुधार देखने को मिल सकता है। लाइव ट्रांसलेट वीडियो, पॉडकास्ट और वॉइस मैसेज को ट्रांसलेट करने में मदद कर सकता है। वहीं, सर्कल टू सर्च को सीधे पिक्सल कैमरा से इस्तेमाल करने की सुविधा मिल सकती है।
कैमरे में मिल सकते हैं कई अपग्रेड
पिक्सल 11 सीरीज के कैमरा सिस्टम में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें मैजिक कैप्चर और बेहतर लो लाइट फोटोग्राफी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। प्रो मॉडल्स में 120एक्स प्रो जूम तक का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। पिक्सल 11 में 48एमपी मेन कैमरा के साथ 30एक्स सुपर जूम मिल सकता है।
प्रो मॉडल्स में हाईलाइट फीचर
पिक्सल 11 प्रो मॉडल्स में हाईलाइट फीचर देखने को मिल सकता है। इसमें कैमरा फ्लैश के आसपास एम्बिएंट एलईडी दी जा सकती हैं, जो कॉल और जेमिनी इंटरैक्शन के दौरान विजुअल संकेत देने का काम कर सकती हैं।
बैटरी और चार्जिंग में भी सुधार संभव
एडैप्टिव बैटरी के साथ फोन में 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है। पिक्सलस्नैप के जरिए तेज वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है। पिक्सल 11 प्रो एक्सएल में वायर्ड चार्जिंग से करीब 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता हो सकती है।
टेंसर जी6 से बेहतर हो सकती है परफॉर्मेंस
नई सीरीज में गूगल टेंसर जी6 चिप देखने को मिल सकती है। कंपनी के दावे के मुताबिक इससे 20 प्रतिशत तक बेहतर पावर एफिशिएंसी, 25 प्रतिशत तेज ब्राउजिंग और 15 प्रतिशत तेज ऐप लोडिंग मिल सकती है।
सिक्योरिटी में भी मिल सकते हैं नए फीचर्स
पिक्सल 11 सीरीज में टाइटन एम3 सिक्योरिटी चिप दी जा सकती है, जो पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा कॉल स्क्रीन और स्कैम डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी संदिग्ध कॉल से बचाने में मदद कर सकते हैं।
नए पिक्सल पर स्विच करते समय फोटो, पासवर्ड, ईसिम और मैसेज को वायरलेस तरीके से ट्रांसफर करने की सुविधा मिल सकती है। क्विक शेयर कम्पैटिबल एपल डिवाइस के एयरड्रॉप के साथ भी काम कर सकता है। वहीं, स्टैंडर्ड पिक्सल 11 में 12जीबी रैम, 256जीबी स्टोरेज, टेंसर जी6 और 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है।

