Credent Connect N Care IPO खुला! ₹94 करोड़ जुटाएगी कंपनी, 26% लिस्टिंग गेन का संकेत- चेक करें लेटेस्ट जीएमपी
IPO के लिए प्राइस बैंड ₹179-189 प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 600 शेयरों का है। कंपनी ने पूरा इश्यू 49.68 लाख नए इक्विटी शेयरों के जरिए रखा है।

Credent Connect N Care का IPO गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को खुल गया। हेल्थकेयर लॉजिस्टिक्स और लास्ट-माइल फ्लेबोटोमी कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹94 करोड़ जुटाएगी। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹179-189 प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 600 शेयरों का है। कंपनी ने पूरा इश्यू 49.68 लाख नए इक्विटी शेयरों के जरिए रखा है।
IPO से जुटी रकम का इस्तेमाल कहां होगा?
कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरीज में निवेश, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। Credent Connect N Care का IPO 17 अगस्त को बंद होगा और शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त को NSE Emerge पर प्रस्तावित है।
एंकर निवेशकों से जुटाए इतने करोड़
IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹26.53 करोड़ जुटाए। इसके लिए 14.04 लाख शेयर ₹189 प्रति शेयर के भाव पर अलॉट किए गए। एंकर निवेशकों में Sunil Singhania का Abakkus Venture Opportunities Fund, Motilal Oswal Finvest, Hem Growth Opportunities Fund और 360 ONE LVF Treasury Solutions Fund समेत कई निवेशक शामिल रहे।
कितना है लॉट साइज?
SME IPO होने के कारण रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन दो लॉट यानी 1,200 शेयरों का है। ऊपरी प्राइस बैंड पर इसके लिए ₹2,26,800 का निवेश करना होगा। HNI निवेशकों को कम से कम तीन लॉट यानी 1,800 शेयरों के लिए ₹3,40,200 लगाने होंगे।
कंपनी के बारे में
Credent Connect N Care की स्थापना जून 2015 में हुई थी। कंपनी डायग्नोस्टिक लैब, IVD कंपनियों, फार्मा कंपनियों, अस्पतालों और क्लीनिकों को टेक्नोलॉजी आधारित ऑपरेशनल, वर्कफोर्स और सप्लाई चेन समाधान देती है। कंपनी का नेटवर्क 2,500 से ज्यादा लैब और 6,500 से अधिक फील्ड प्रोफेशनल्स से जुड़ा है।
FY26 में मुनाफा और रेवेन्यू में तेज उछाल
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने ₹214.43 करोड़ के रेवेन्यू पर ₹18.45 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। EBITDA ₹28.46 करोड़ रहा, जो FY25 के ₹4.99 करोड़ से काफी अधिक है। FY26 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 174.77% बढ़कर ₹214.16 करोड़ हो गया।
हालांकि, ग्रोथ का बड़ा हिस्सा सब्सिडियरी के विस्तार और कंसोलिडेशन से आया, जिससे ऑर्गेनिक ग्रोथ को लेकर सवाल उठते हैं। कारोबार वर्किंग कैपिटल पर भी काफी निर्भर है और ऑपरेटिंग कैश फ्लो निगेटिव रहा। इसके अलावा FY26 में टॉप 10 ग्राहकों की हिस्सेदारी कुल रेवेन्यू में 81.76% रही। Equivision ने IPO को 'Neutral' रेटिंग दी है।
कितना है लेटेस्ट GMP?
IPO के आखिरी उपलब्ध GMP के मुताबिक शेयर ₹50 प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। यह ₹189 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 26% संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। हालांकि GMP सिर्फ बाजार की धारणा बताता है और वास्तविक लिस्टिंग कीमत अलग हो सकती है।

