scorecardresearch

Waterways Leisure Stock Split: 1:10 स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट तय! शेयर में तेजी

कंपनी ने बताया कि शेयरधारकों ने 1:10 के स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक इक्विटी शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा जाएगा। जानिए रिकॉर्ड डेट।

Advertisement
AI Generated Image

कॉरडेलिया क्रूज़ (Cordelia Cruises) चलाने वाली कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड (Waterways Leisure Tourism) ने बीते बुधवार को अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट की जानकारी दी है।

कंपनी ने बताया कि शेयरधारकों ने 1:10 के स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक इक्विटी शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा जाएगा।

advertisement

कंपनी ने शेयर स्प्लिट के लिए 26 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी इस तारीख को योग्य शेयरधारकों को स्प्लिट किए गए शेयर मिलेंगे।

कंपनी ने बताया कि शेयर स्प्लिट के बाद कंपनी की पेड-अप शेयर कैपिटल 72.395 करोड़ रुपये पर ही बनी रहेगी, लेकिन कुल शेयरों की संख्या 7,23,94,543 शेयरों से बढ़कर 72,39,45,430 शेयर हो जाएगी।

फाइलिंग के मुताबिक स्टॉक स्प्लिट ऐसे समय में आया है जब Cordelia Cruises अपने अगले ग्रोथ फेज में प्रवेश कर रही है। कंपनी फिलहाल Empress क्रूज का संचालन कर रही है। इसके अलावा अक्टूबर 2026 में Sky और नवंबर 2027 में Sun को फ्लीट में शामिल करने की योजना है। कंपनी का कहना है कि इससे उसकी क्षमता बढ़ेगी और भारत के क्रूज टूरिज्म सेक्टर में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Waterways Leisure Share Price

कंपनी का शेयर आज दोपहर 1 बजे तक एनएसई पर 2.59% या 21.40 रुपये चढ़कर 847.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.93% या 24.20 रुपये चढ़कर 849.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था वहीं बीएसई पर स्टॉक 2.72% या 22.45 रुपये चढ़कर 849 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Waterways Leisure Q1FY27 Results

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 23 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह मार्च तिमाही के 18 करोड़ रुपये के मुकाबले 28% अधिक रहा। हालांकि, पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 35 करोड़ रुपये था, इसलिए सालाना आधार पर इसमें 34% की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू (Revenue from Operations) जून तिमाही में बढ़कर 190 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 176 करोड़ रुपये के मुकाबले 8% ज्यादा है। तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू में 23% की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि मार्च तिमाही में यह 154 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।