scorecardresearch

Google Assistant की छुट्टी! अब आ रहा ज्यादा स्मार्ट Gemini AI, खुद करेगा आपके कई काम

Google सितंबर 2026 से Google Assistant को धीरे-धीरे बंद करेगा। इसकी जगह Gemini लेगा। यह बदलाव Android फोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, हेडफोन और Android Auto जैसे डिवाइस पर होगा। Google का कहना है कि Gemini यूजर्स को ज्यादा आसान और बेहतर तरीके से मदद करेगा। पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • Google 4 सितंबर 2026 से Google Assistant को धीरे-धीरे बंद करना शुरू करेगा।
  • Android फोन, टैबलेट, Wear OS वॉच, हेडफोन और Android Auto पर Gemini इसकी जगह लेगा।
  • Gemini Spark यूजर की मंजूरी से अपॉइंटमेंट बुक करने और ऑनलाइन फॉर्म भरने जैसे काम कर सकेगा।

Google Assistant Shutdown: Google ने अपने पुराने वॉइस असिस्टेंट Google Assistant को बंद करने का फैसला किया है। इसकी जगह कंपनी का नया AI-पावर्ड असिस्टेंट Gemini लेगा। यह बदलाव सपोर्टेड डिवाइस पर सितंबर 2026 से शुरू होगा। Google ने यूजर्स को ईमेल भेजकर इसकी जानकारी देना भी शुरू कर दिया है। ईमेल में बताया गया है कि Google Assistant को मोबाइल डिवाइस से हटाया जा रहा है।

advertisement

4 सितंबर से शुरू होगा बदलाव

Google 4 सितंबर, 2026 से Google Assistant को धीरे-धीरे हटाना शुरू करेगा। हालांकि, यह सेवा एक ही दिन में सभी डिवाइस से बंद नहीं होगी। कंपनी इसे अलग-अलग डिवाइस पर चरणबद्ध तरीके से हटाएगी।

इस बदलाव का असर Android स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ Wear OS स्मार्टवॉच पर भी पड़ेगा। इसके अलावा Google Assistant सपोर्ट वाले हेडफोन और फोन के जरिए Android Auto इस्तेमाल करने वाली गाड़ियों में भी Assistant उपलब्ध नहीं रहेगा।

हालांकि, जिन कारों में Google बिल्ट-इन सिस्टम दिया गया है, उनमें Google Assistant का सपोर्ट जारी रहेगा।

दोबारा नहीं मिलेगा Google Assistant का ऑप्शन

Google ने साफ किया है कि एक बार Google Assistant की सुविधा हटने के बाद यूजर अपने फोन, टैबलेट या पेयर्ड डिवाइस पर इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यूजर्स को पुराने Assistant पर वापस जाने का विकल्प भी नहीं मिलेगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज! संसद में पेश हुआ प्रस्ताव- ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकती है फीस

कंपनी का कहना है कि वह इस बदलाव को आसान बनाने की कोशिश कर रही है। Google को उम्मीद है कि Gemini यूजर्स को ज्यादा सक्षम और मददगार असिस्टेंट का अनुभव देगा।

सभी डिवाइस पर Gemini की तैयारी

खबरों के मुताबिक, Gemini धीरे-धीरे सभी सपोर्टेड डिवाइस पर Google Assistant की जगह लेगा। Google Gemini 2.6 Flash, Gemini 3.5 Flash Lite और Gemini 3.5 Flash Cyber जैसे मॉडलों को बेहतर बना रहा है।

इन मॉडलों को कम टोकन के इस्तेमाल के साथ तेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे Gemini को फोन, स्मार्टवॉच, स्मार्ट स्पीकर और दूसरे कनेक्टेड गैजेट पर इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

Gemini Spark करेगा कई ऑनलाइन काम

Google ने Gemini Spark नाम का एक AI एजेंट मॉडल भी पेश किया है। दावा है कि यह Google Assistant के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से काम संभाल सकता है।

यूजर की मंजूरी मिलने पर Gemini Spark लॉग-इन अकाउंट और सेव किए गए पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकता है। इसके जरिए यह वेब पर कई चरणों वाले काम पूरा कर सकता है। इनमें अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना, ऑनलाइन फॉर्म भरना और रोजमर्रा की दूसरी ऑनलाइन गतिविधियां शामिल हैं। पहले ऐसे कामों के लिए यूजर को खुद मैन्युअल इनपुट देना पड़ता था।

advertisement