
GTA VI समेत 2026 में लॉन्च होंगे ये 4 और बड़े गेम, कौन मचाएगा सबसे ज्यादा धमाल? जानें पूरी लिस्ट
साल 2026 में गेमिंग की दुनिया बड़े टाइटल्स से भरने वाली है। GTA VI ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है, Marvel’s Wolverine, Silent Hill Townfall, Control Resonant और Modern Warfare 4 भी नए गेमप्ले, दमदार एक्शन और दिलचस्प कहानियों के साथ खिलाड़ियों को लुभाएंगे।

In Short
- GTA VI ने रिलीज से पहले ही प्री-ऑर्डर के मामले में नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है।
- Marvel’s Wolverine में खिलाड़ियों को लोगन का खतरनाक रूप, तेज एक्शन और गंभीर कहानी देखने को मिलेगी।
- Silent Hill Townfall में रहस्यमयी द्वीप, डरावना माहौल और मुश्किल पहेलियां खिलाड़ियों का रोमांच बढ़ाएंगी।
GTA VI: साल 2026 वीडियो गेम खेलने वालों के लिए काफी मजेदार होने वाला है। GTA VI के प्री-ऑर्डर ने लॉन्च से पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। लेकिन इस साल सिर्फ GTA VI ही नहीं, चार और बड़े गेम आने वाले हैं। इनमें Marvel’s Wolverine, Silent Hill Townfall, Control Resonant और Call of Duty Modern Warfare 4 शामिल हैं।
GTA VI में दोबारा दिखेगा Vice City
GTA VI का खिलाड़ी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बार Vice City को पहले से कहीं ज्यादा बड़ा बनाया गया है। गेम की दुनिया को लियोनिडा नाम दिया गया है। इसमें लूसिया मुख्य किरदार होगी। वह GTA सीरीज की पहली महिला मुख्य किरदार है। गेम की कहानी दो किरदारों के आसपास घूमेगी। रिलीज से पहले ही इसके प्री-ऑर्डर रिकॉर्ड बना रहे हैं।

Marvel’s Wolverine में दिखेगा जबरदस्त एक्शन
Spider-Man जैसे लोकप्रिय गेम बनाने वाला इंसोम्नियाक गेम्स अब Wolverine लेकर आ रहा है। यह गेम केवल PS5 और PS5 Pro पर खेला जा सकेगा। इसमें लोगन का खतरनाक और गुस्से वाला रूप देखने को मिलेगा। गेम में तेज एक्शन के साथ एक भावुक और गंभीर कहानी भी होगी।

Silent Hill Townfall में होगा डर का माहौल
Silent Hill Townfall की कहानी साल 1996 के Scotland में दिखाई जाएगी। इसमें साइमन ऑर्डेल नाम का व्यक्ति धुंध से घिरे St. Amelia island पर वापस आता है। इस गेम में दुश्मनों से लड़ने के बजाय उनसे बचकर निकलना होगा। खिलाड़ियों को पहेलियां हल करनी होंगी और कई डरावने रहस्यों का पता लगाना होगा।

Control Resonant में फिर खुलेगा रहस्यों का दरवाजा
Control Resonant पुराने Control गेम की अगली कहानी होगी। खिलाड़ी एक बार फिर फेडरल ब्यूरो ऑफ कंट्रोल और ओल्डेस्ट हाउस की रहस्यमयी दुनिया में जाएंगे। Alan Wake 2 की सफलता के बाद इस नए गेम से खिलाड़ियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Modern Warfare 4 में मिलेगा नया अनुभव
Call of Duty Modern Warfare 4 में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें चलने और लड़ने का नया तरीका होगा। Kill Block फीचर की मदद से गेम के मैप का रास्ता बार-बार बदल सकता है। इसकी कहानी में एक नया South Korean सैनिक और कैप्टन प्राइस नजर आएंगे। GTA VI से अलग समय पर रिलीज होने के कारण इस गेम को भी बड़ी सफलता मिल सकती है।


