scorecardresearch

₹85,000 में मिलेगा दिमाग की हलचल पर नजर रखने वाला गैजेट, जानें कैसे करें बुक

Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल का नया Temple Wearable चर्चा में है। ₹85,000 की कीमत वाला यह डिवाइस आम Smartwatch से बिल्कुल अलग है। इसकी खास Technology दिमाग से जुड़े संकेतों पर नजर रखती है। जानिए इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे, बुकिंग कब शुरू होगी और इसे कैसे खरीद सकते हैं।

Advertisement

In Short

  • दीपिंदर गोयल के टेंपल वियरेबल की शुरुआती कीमत ₹85,000 बताई जा रही है, जिसमें लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन शामिल है।
  • टेंपल की प्री-बुकिंग 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी, डिलीवरी में तीन महीने तक लग सकते हैं।
  • ब्रेनफ्लो टेक्नोलॉजी की मदद से दिमाग में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजनेशन से जुड़े संकेतों को ट्रैक करेगा टेंपल।

जोमैटो के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल एक ऐसा खास डिवाइस लेकर आए हैं, जो आम स्मार्टवॉच से काफी अलग है। इसका नाम टेंपल है। यह डिवाइस शरीर की सामान्य फिटनेस एक्टिविटी के बजाय दिमाग से जुड़े संकेतों पर नजर रखता है। इसकी कीमत से लेकर बुकिंग और काम करने के तरीके तक कई जानकारियां सामने आई हैं। आइए जानते हैं कि इस डिवाइस में क्या खास है और इसे कैसे खरीदा जा सकता है।

advertisement

₹85,000 हो सकती है कीमत, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

टेंपल की शुरुआती कीमत ₹85,000 बताई जा रही है। इसमें लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी फाइनल रिटेल प्राइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर थरुण एम नाम के यूजर ने एक अर्ली एक्सेस इनविटेशन शेयर किया है, जिसमें इस कीमत का जिक्र है। टेंपल के पहले बैच की प्री-बुकिंग 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

पहले बैच को टेंपल बैच 01 नाम दिया गया है और इसमें सीमित संख्या में डिवाइस उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि पहले बैच में कुल कितने डिवाइस बनाए जाएंगे।

कैसे करें प्री-ऑर्डर और कब मिलेगी डिलीवरी?

टेंपल खरीदने के लिए ग्राहकों को टेंपल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। फिलहाल पहले बैच की बुकिंग के लिए इनविटेशन जरूरी है। जिन लोगों को इनविटेशन मिला है, उन्हें उसी ईमेल आईडी से ऐप में लॉगिन करना होगा, जिस पर उन्हें न्योता भेजा गया है।

हर डिवाइस को ऑर्डर मिलने के बाद हाथ से तैयार किया जाएगा। दीपिंदर गोयल के मुताबिक, ऑर्डर करने के तीन महीने के भीतर डिलीवरी मिल सकती है। यानी नवंबर में बुकिंग करने वालों को 2027 की शुरुआत में डिवाइस मिल सकता है।

दिमाग से जुड़ी कौन-सी जानकारी देगा टेंपल?

आम स्मार्टवॉच कदमों की गिनती, हार्ट रेट और नींद जैसी चीजें ट्रैक करती है। वहीं टेंपल दिमाग में ब्लड फ्लो यानी खून के बहाव में होने वाले बदलावों पर नजर रखता है।इसमें ब्रेनफ्लो टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ऑप्टिकल सेंसर की मदद से ब्लड फ्लो, ऑक्सीजनेशन और कॉग्निटिव लोड से जुड़े संकेतों को ट्रैक करती है।

यह डिवाइस माथे और कान के बीच सिर के किनारे लगाया जाता है। इसे त्वचा पर चिपकाने के लिए ग्रिप्स नाम की सिंगल-यूज एडहेसिव स्ट्रिप्स इस्तेमाल होती हैं।

टेंपल में 1 से 250 तक का एंट्रॉपी स्कोर भी मिलता है, जो शरीर पर पड़ने वाले शारीरिक दबाव का संकेत देता है। नींद, एक्सरसाइज, स्ट्रेस और कैफीन जैसी चीजें इस स्कोर को प्रभावित कर सकती हैं।

6 रंगों में मिलेगा डिवाइस, पीवी सिंधु भी पहन चुकी हैं

टेंपल कुल छह कलर ऑप्शन में आएगा। इनमें ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर, रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक शामिल हैं। हालांकि, पहले बैच में सभी रंगों की उपलब्धता अलग-अलग हो सकती है।दीपिंदर गोयल राज शमानी के पॉडकास्ट में इसे पहने नजर आए थे। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी लाइव मैचों के दौरान इसे पहन चुकी हैं।

advertisement

ध्यान देने वाली बात यह है कि टेंपल को वेलनेस और रिसर्च के लिए बनाया गया है। यह किसी बीमारी की पहचान या मेडिकल डायग्नोसिस करने वाला डिवाइस नहीं है।