scorecardresearch

Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज लीक! Foldable iPhone Ultra से कैमरा AirPods तक खुला राज

Apple के नए हार्डवेयर प्लान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। macOS Tahoe 26.7 के कोड में Foldable iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज, कैमरा वाले AirPods, नए स्मार्ट होम डिवाइस, M6 MacBook और OLED iPad mini के संकेत मिले हैं।

Advertisement

In Short

  • macOS Tahoe 26.7 के कोड में फोल्डेबल iPhone Ultra और iPhone 18 सीरीज से जुड़े संकेत मिले हैं।
  • Apple नए Smart Home डिवाइस, homeOS प्लेटफॉर्म और कैमरा फीचर वाले AirPods पर काम कर रहा है।
  • लीक में M6 MacBook Pro, नए iMac मॉडल और OLED डिस्प्ले वाले iPad mini की जानकारी सामने आई है।

एप्पल के macOS Tahoe 26.7 के रिलीज कैंडिडेट वर्जन में मिले इंटरनल कोड स्ट्रिंग्स ने कंपनी के आने वाले हार्डवेयर प्लान्स की झलक दे दी है। डेवलपर्स के लिए जारी इस अपडेट में ऐसे संकेत मिले हैं जो फोल्डेबल iPhone, नए स्मार्ट होम डिवाइस, कैमरा वाले AirPods और अगली पीढ़ी के Mac और iPad मॉडल्स की ओर इशारा करते हैं।

advertisement

फोल्डेबल iPhone Ultra और iPhone 18 सीरीज की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्मवेयर में iPhone 18 सीरीज से जुड़े कई कोड मिले हैं। इनमें iPhone 18 Pro के लिए V63, iPhone 18 Pro Max के लिए V64 और एक नए मॉडल V68 का जिक्र है, जिसे फोल्डेबल iPhone Ultra माना जा रहा है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: IPO से पहले Anthropic की कमाई में बड़ा उछाल, 65 अरब डॉलर के पार पहुंचा रेवेन्यू

इसके अलावा V62 कोड से "iPhone Air 2" का संकेत मिला है, जो Apple के अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन मॉडल का अगला वर्जन हो सकता है।

स्मार्ट होम में एप्पल की एंट्री

एप्पल स्मार्ट होम बाजार में भी विस्तार की तैयारी कर रहा है। macOS बिल्ड में "Pebble" नाम के प्रोजेक्ट का जिक्र मिला है, जिसे कंपनी के नए homeOS प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है।

कोड में J490 और J491 नाम के दो स्मार्ट डिस्प्ले का संकेत मिला है। इनमें से एक टेबल पर रखने वाला मॉडल और दूसरा दीवार पर लगाने वाला डिवाइस हो सकता है। वहीं J229 नाम का एक अन्य डिवाइस पर्यावरण सेंसर और ऑडियो मॉनिटरिंग फीचर के साथ दिखाई दिया है।

कैमरा वाले AirPods पर काम कर रहा एप्पल

सबसे दिलचस्प खुलासा नए AirPods को लेकर है। कोड में B790 नाम के एक मॉडल का जिक्र मिला है, जिसमें कैमरा फीड से जुड़ा फीचर बताया गया है। "B790 start image stream failed for left bud" जैसे सिस्टम मैसेज से संकेत मिलता है कि Apple ईयरबड्स में कंप्यूटर विजन तकनीक की टेस्टिंग कर रहा है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Apple-Samsung की टेंशन बढ़ाएगा Google Pixel! भारत में 79% बढ़ी बिक्री, Pixel 11 से बड़ा खेल शुरू

M6 MacBook और OLED iPad Mini भी लिस्ट में

कंप्यूटिंग सेगमेंट में Apple नए 14-inch MacBook Pro पर काम कर रहा है, जिसमें अगली पीढ़ी की M6 चिप हो सकती है। इसके अलावा नए iMac मॉडल्स और OLED डिस्प्ले वाले iPad mini की भी जानकारी कोड में मिली है। iPad mini में A19 Pro चिप मिलने की संभावना जताई गई है।

advertisement

एप्पल यूजर्स के लिए क्या मायने?

एप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम से लीक हुई जानकारियां अक्सर कंपनी के आने वाले प्रोडक्ट लॉन्च का मजबूत संकेत देती हैं। सितंबर लॉन्च इवेंट करीब आने के साथ iPhone 18 Pro सीरीज समेत इनमें से कुछ डिवाइस जल्द आधिकारिक रूप से सामने आ सकते हैं।