
दमदार प्रोसेसर के साथ Apple ने किया Watch series 9 की लॉन्चिंग
कंपनी का कहना है कि एप्पल वॉच पैकेजिंग को 100% फाइबर-आधारित बनाने के लिए लिए फिर से डिजाइन किया गया है, और पैकेजिंग पर एक नया लोगो भी देखने मिलता है जो कार्बन न्यूट्रल है। एप्पल ने अपने प्रोडक्ट में लेदर का उपयोग भी बंद कर दिया है और नई स्मार्टवॉच को 68% पोस्ट-कंज्यूमर मैटेरियल के साथ फाइनवॉवन नामक नए फैब्रिक में पेश किया है।

Apple ने अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट वंडरलस्ट में अपनी नई एप्पल वॉच सीरीज 9 (Apple Watch 9 series) को पेश किया। नई एप्पल वॉच को नए डिजाइन में पेश किया गया है। सीरीज के तहत तीन स्मार्ट वॉच एपल वॉच सीरीज 9, एपल वॉच अल्ट्रा 2 और एपल वॉच एसई को पेश किया गया है। एप्पल वॉच सीरीज 9 में गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी का इनहाउस S9 चिपसेट मिलता है। एप्पल का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट कस्टम प्रोसेसर है। इसमें एक नया न्यूरल इंजन है और यह सिरी कमांड को ऑफलाइन प्रोसेस करता है। भारत के साथ 40 से अधिक देशों के ग्राहक आज से ही एप्पल वॉच सीरीज 9 और एप्पल वॉच एसई को ऑर्डर कर सकते हैं, जिनकी स्टोर्स में उपलब्धता 22 सितंबर से शुरू हो रही है। एप्पल वॉच सीरीज 9 की भारत में शुरुआती कीमत 41900 रुपये एपल वॉच एसई की शुरुआती कीमत 29900 रुपये है।
Also Read: Apple का बाज़ार में नया धमाल, iPhone 15 सहित वॉच सीरीज 9 लॉन्च
बता दें कि कंपनी ने इससे पहले एप्पल वॉच अल्ट्रा को भी पेश किया है, जिसकी कीमत 799 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपये से शुरू होती है। एप्पल वॉच सीरीज 9 में गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी का इनहाउस S9 चिपसेट मिलता है। एप्पल का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट कस्टम प्रोसेसर है। इसके साथ पुराने मॉडल की तुलना में काफी फास्ट है। पावरफुल न्यूरल इंजन की मदद से वॉच सीरीज 8 की तुलना में डिक्टेशन को 25% तक अधिक सटीक किया गया है। नई वॉच के साथ डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। Apple Watch series 9 के साथ एप्पल सिरी का पहले के मुकाबले बेहतर सपोर्ट मिलेगा।

Apple Watch series 9 के साथ डबल टैप फीचर दिया गया है। इसकी मदद से आप कॉल रिसीव कर सकते हैं। एप्पल वॉच सीरीज 9 में ऑफलाइन सीरी का भी सपोर्ट है। यह अंग्रेजी और Mandarin में आपकी आवाज का उपयोग करके सिरी का उपयोग करके हेल्थ डाटा की जांच करने में भी सहायता करेगा। एप्पल वॉच सीरीज 9, एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 और एप्पल वॉच एसई watchOS 10 पर चलते हैं। एप्पल वॉच सीरीज 9, एपल वॉच अल्ट्रा 2 और एपल वॉच एसई को कंपनी ने पहली बार चुनिंदा केस और बैंड कॉन्बिनेशन के साथ कार्बन न्यूट्रल प्रोडक्ट के रूप में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि एप्पल वॉच पैकेजिंग को 100% फाइबर-आधारित बनाने के लिए लिए फिर से डिजाइन किया गया है, और पैकेजिंग पर एक नया लोगो भी देखने मिलता है जो कार्बन न्यूट्रल है। एप्पल ने अपने प्रोडक्ट में लेदर का उपयोग भी बंद कर दिया है और नई स्मार्टवॉच को 68% पोस्ट-कंज्यूमर मैटेरियल के साथ फाइनवॉवन नामक नए फैब्रिक में पेश किया है। कंपनी के अनुसार, नई एप्पल वॉच में पूरे दिन बैकअप वाली बैटरी को पैक किया गया है। वॉच में 18 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा है।

