scorecardresearch

भारत में ₹3 लाख का iPhone Duo अमेरिका में इतना सस्ता! आखिर क्यों है कीमत में इतना बड़ा अंतर? देखें 23 देशों की लिस्ट

Apple के फोल्डेबल फोन iPhone Duo की कीमत को लेकर एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है। Visual Capitalist की इस रिपोर्ट में दुनिया के 23 देशों की कीमतों की तुलना की गई है। इसमें भारत सबसे महंगे बाजारों में शामिल है, जबकि अमेरिका में कीमत काफी कम बताई गई है। आखिर एक ही फोन के दाम में इतना बड़ा अंतर क्यों है? जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement
Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo
Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo

In Short

  • रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में iPhone Duo के 256GB मॉडल की कीमत ₹2,99,900 बताई गई है।
  • 23 देशों की लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर, तुर्किये सबसे महंगा और अमेरिका सबसे सस्ता बाजार।
  • - टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और करेंसी रेट के कारण अलग-अलग देशों में फोन की कीमत बदल सकती है।

Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की कीमत को लेकर एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ही फोन की कीमत अलग-अलग देशों में काफी अलग है। भारत में जिस फोन की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है, वही अमेरिका में काफी सस्ता है। आखिर ऐसा क्यों है और किस देश में यह फोन सबसे महंगा है? आइए जानते हैं।

advertisement

भारत दुनिया के सबसे महंगे देशों में शामिल

Visual Capitalist की ओर से जारी तुलना के मुताबिक, iPhone Duo का 256GB मॉडल सबसे महंगा तुर्किये में है। यहां इसकी कीमत करीब 4,689 डॉलर बताई गई है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां फोन की कीमत 4,230 डॉलर है।

इस लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर है। यहां फोन की कीमत ₹2,99,900 यानी करीब 3,124 डॉलर बताई गई है। वहीं अमेरिका में यही मॉडल 1,999 डॉलर में उपलब्ध होने का दावा किया गया है।

किस देश में कितनी है iPhone Duo की कीमत?

रिपोर्ट में 23 देशों की कीमतों की तुलना की गई है।

देश

कीमत (स्थानीय मुद्रा)

डॉलर में कीमत

तुर्किये

₺2,29,999

$4,689

ब्राजील

R$21,999

$4,230

भारत

₹2,99,900

$3,124

स्वीडन

SEK 26,995

$2,698

इटली

€2,399

$2,687

मेक्सिको

MX$47,999

$2,655

नीदरलैंड

€2,399

$2,652

स्पेन

€2,399

$2,652

फ्रांस

€2,399

$2,652

ब्रिटेन

£2,399

$2,652

जर्मनी

€2,349

$2,607

ऑस्ट्रेलिया

A$3,599

$2,433

दक्षिण कोरिया

₩3,499,000

$2,427

सिंगापुर

S$3,299

$2,426

स्विट्जरलैंड

CHF 1,999

$2,394

चीन

¥16,999

$2,382

थाईलैंड

฿79,900

$2,379

मलेशिया

RM 9,499

$2,329

जापान

¥369,800

$2,319

UAE

AED 8,499

$2,314

हांगकांग

HK$17,499

$2,230

कनाडा

C$2,999

$2,216

अमेरिका

$1,999

$1,999

नोट: ये आंकड़े दी गई रिपोर्ट पर आधारित हैं। iPhone Duo मॉडल और इसकी कीमतों की आधिकारिक पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हुई है। डॉलर में कीमतें करेंसी रेट के साथ बदल सकती हैं।

अलग-अलग देशों में कीमत का इतना अंतर क्यों?

फोन की कीमत अलग होने की कई वजहें हो सकती हैं। इनमें टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और करेंसी की कीमत सबसे अहम हैं। इसके अलावा Apple अलग-अलग बाजारों के हिसाब से अपने प्रोडक्ट की कीमत तय करती है।

advertisement

चीन जैसे देशों में दूसरी कंपनियों के फोल्डेबल फोन भी मौजूद हैं। ऐसे में बाजार में मुकाबले का असर कीमतों पर पड़ सकता है।