scorecardresearch

एप्पल का पहला टचस्क्रीन MacBook Pro जल्द हो सकता है लॉन्च! OLED डिस्प्ले और Dynamic Island समेत मिलेंगे ये फीचर्स

एप्पल अपने MacBook Pro में अब तक का बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। 28 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में कंपनी ऐसा लैपटॉप पेश कर सकती है, जो इस्तेमाल करने का तरीका बदल देगा। नए फीचर्स के साथ इसकी कीमत भी चर्चा में है। जानिए क्या है पूरी तैयारी।

Advertisement

In Short

  • एप्पल 28 अक्टूबर को अपने पहले टचस्क्रीन MacBook Pro से पर्दा उठा सकता है, जिसमें OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • नए MacBook Pro में iPhone जैसा Dynamic Island और M5 Pro व M5 Max चिप मिल सकते हैं।
  • टचस्क्रीन MacBook Pro की शुरुआती कीमत मौजूदा हाई-एंड मॉडल्स से 500 डॉलर तक ज्यादा हो सकती है।

टेक कंपनी एप्पल अपने लैपटॉप की दुनिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में होने वाले 'Pro and Tell' इवेंट में अपना पहला टचस्क्रीन MacBook Pro पेश कर सकती है। अब तक MacBook में काम करने के लिए कीबोर्ड और ट्रैकपैड का इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन नए मॉडल में स्क्रीन को छूकर भी काम किया जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी कई दूसरे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है।

advertisement

MacBook Pro में क्या होगा खास?

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपने नए टचस्क्रीन MacBook Pro को 14 इंच और 16 इंच के दो साइज में पेश कर सकती है। इनमें OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा प्रीमियम मॉडल में इस्तेमाल होने वाले mini-LED डिस्प्ले की जगह लेगा।

नए MacBook Pro का डिजाइन पहले से हल्का हो सकता है। इसके अलावा कंपनी मौजूदा डिस्प्ले नॉच को हटाकर iPhone की तरह Dynamic Island दे सकती है।

अब स्क्रीन छूकर भी कर सकेंगे काम

नए MacBook Pro की सबसे खास बात इसका टचस्क्रीन फीचर हो सकता है। यूजर्स कीबोर्ड और ट्रैकपैड के साथ स्क्रीन को छूकर भी लैपटॉप चला सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, macOS में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे स्क्रीन पर मौजूद मेन्यू और दूसरे ऑप्शन को टच के जरिए इस्तेमाल करना आसान होगा।

इन प्रीमियम मॉडल्स में एप्पल के M5 Pro और M5 Max चिप मिलने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी अलग से M6 चिप वाला 14 इंच का एंट्री-लेवल MacBook Pro भी तैयार कर रही है, जिसका डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा रह सकता है।

MacBook Pro की कीमत कितनी हो सकती है?

नए टचस्क्रीन MacBook Pro की कीमत मौजूदा मॉडल्स से ज्यादा हो सकती है। अमेरिका में 14 इंच वाले M5 Pro MacBook Pro की शुरुआती कीमत 2,199 डॉलर यानी करीब 2.09 लाख रुपये है। वहीं, 16 इंच मॉडल की कीमत 2,699 डॉलर यानी करीब 2.57 लाख रुपये से शुरू होती है।

M5 Max वाले 14 इंच और 16 इंच मॉडल्स की शुरुआती कीमत क्रमशः 3,599 डॉलर और 3,899 डॉलर है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नए टचस्क्रीन मॉडल्स की शुरुआती कीमत मौजूदा हाई-एंड वर्जन से 500 डॉलर तक ज्यादा हो सकती है।

iMac और iPad mini भी हो सकते हैं लॉन्च

इस इवेंट में एप्पल नया M6 चिप वाला iMac और अपडेटेड iPad mini भी पेश कर सकती है। नए iPad mini में OLED डिस्प्ले, बदला हुआ स्पीकर सिस्टम और लैंडस्केप वीडियो कॉलिंग के लिए नई जगह पर फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

हालांकि, एप्पल ने अभी इन प्रोडक्ट्स के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कंपनी का 'Pro and Tell' इवेंट पारंपरिक लॉन्च इवेंट से अलग हो सकता है, जिसमें प्रेस रिलीज और वीडियो के जरिए नए प्रोडक्ट्स की जानकारी दी जा सकती है।

advertisement