scorecardresearch

Apple के कैमरा AirPods लॉन्च में देरी! iPhone 18 Pro के साथ आने की थी उम्मीद, अब 2027 तक करना होगा इंतजार

हो सकता है कि Apple ने कैमरा वाले AirPods लॉन्च करने का प्लान टाल दिया हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरा वाले AirPods iPhone 18 Pro के साथ लॉन्च नहीं होंगे. जानिए नए AirPods कब देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro के साथ कैमरा वाले AirPods लॉन्च नहीं करेगा। (तस्वीर में AirPods Pro 3 का इस्तेमाल सिर्फ सांकेतिक रूप से किया गया है।)
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro के साथ कैमरा वाले AirPods लॉन्च नहीं करेगा। (तस्वीर में AirPods Pro 3 का इस्तेमाल सिर्फ सांकेतिक रूप से किया गया है।)

In Short

  • Apple के कैमरा वाले AirPods को iPhone 18 Pro के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब इनकी एंट्री 2027 तक टल सकती है।
  • AirPods में लगे कैमरे तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड करने के बजाय आसपास के माहौल को समझने और AI फीचर्स को जानकारी देने के लिए होंगे।
  • Apple कथित तौर पर B790 और B798 नाम के दो कैमरा AirPods मॉडल पर काम कर रही है, जिनमें कैमरा और AI फीचर्स मिल सकते हैं।

दो दिन पहले एक लीक वीडियो में Apple के नए कैमरा वाले AirPods की पहली झलक देखने को मिली थी। इन AirPods में कैमरे दिए जाने की बात सामने आई थी, जिनका इस्तेमाल Visual Intelligence और AI फीचर्स के लिए किया जा सकता है। शुरुआत में उम्मीद थी कि Apple इन्हें अगले महीने iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अब कंपनी के प्लान में बदलाव होता दिख रहा है।

advertisement

2027 तक टला लॉन्च
 

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने कैमरा वाले AirPods के लॉन्च को 2027 तक टाल दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस डिवाइस को प्रोडक्शन में लाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस साल की शुरुआत में उसे सप्लाई चेन और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसी वजह से इसका लॉन्च आगे बढ़ा दिया गया।

हाल ही में macOS के डेवलपर वर्जन में एक डेमो वीडियो के जरिए इन AirPods की झलक सामने आई थी। इसके बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि इन्हें जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इनका आधिकारिक नाम अभी सामने नहीं आया है। कुछ लीक में इन्हें AirPods Ultra कहा गया है।

तस्वीरें लेने के लिए नहीं होंगे कैमरे
 

रिपोर्ट के मुताबिक, इन AirPods में दिए जाने वाले कैमरे फोटो खींचने या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए नहीं होंगे। लीक वीडियो में एक व्यक्ति AirPods के सामने किताब दिखाता नजर आया था, जिससे संकेत मिलता है कि कैमरे आसपास की चीजों को पहचानने और उनके बारे में जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Apple कथित तौर पर कम-रिजॉल्यूशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है, जो आसपास के माहौल को स्कैन करके AI और Siri को जरूरी संदर्भ देंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस आइडिया को लेकर प्राइवेसी की चिंता भी जताई है।

दो मॉडल पर काम कर रही है Apple
 

रिपोर्ट के अनुसार, Apple कैमरा वाले AirPods के दो वर्जन B790 और B798 पर काम कर रही है। B790 को AirPods Pro 3 का बदला हुआ वर्जन माना जा रहा है, जिसमें कैमरा और AI फीचर्स हो सकते हैं। वहीं B798 को AirPods Pro की नई जेनरेशन बताया गया है।

फिलहाल लॉन्च की सही तारीख साफ नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि Apple 2027 की शुरुआत में वनीला iPhone 18 के साथ कैमरा वाले AirPods भी पेश कर सकती है, लेकिन कंपनी की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

advertisement