Kia और Mahindra को टक्कर देने आ रही MG की नई EV SUV, जानें कीमत और फीचर्स
JSW MG Motor India अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Hector Tomahawk EV लॉन्च करने जा रही है। 26 अगस्त को आने वाली यह कार कंपनी के ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित भारत की पहली SUV होगी। इसमें लंबी रेंज, दमदार बैटरी और 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मुकाबले की तैयारी है।

In Short
- JSW MG Motor India 26 अगस्त को Hector Tomahawk EV लॉन्च करेगी, जो ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
- इलेक्ट्रिक SUV में 69.2 kWh बैटरी और 530 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज मिल सकती है।
- MG की नई SUV का मुकाबला Kia Carens Clavis EV, Mahindra XEV 9S और Tata Safari EV से होगा।
MG Hector Tomahawk EV: SW MG Motor India भारतीय बाजार में अपनी नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की यह नई कार 26 अगस्त को पेश की जाएगी। यह SUV कंपनी की मौजूदगी को भारतीय बाजार में और मजबूत करने में मदद कर सकती है।
अपकमिंग MG कार ग्लोबल मार्केट में आने वाली एक कार का रिबैज्ड वर्जन होगी। खास बात यह है कि यह कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित भारत की पहली कार होगी। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को पिछले महीने पेश किया था, जिस पर अलग-अलग पावरट्रेन वाली कारें तैयार की जा सकती हैं।
26 अगस्त को लॉन्च होगी Hector Tomahawk EV
JSW MG Motor India 26 अगस्त को Hector Tomahawk EV को लॉन्च करेगी। यह इंडोनेशिया में मौजूद Wuling एक्सियन का रिबैज्ड वर्जन हो सकती है। कंपनी शुरुआत में इसका ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। वहीं इसके प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन को बाद में बाजार में उतारा जा सकता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: पेट्रोल SUV खरीदने से पहले रुकिए, ये 5 EVs बदल सकती हैं आपका फैसला
इस SUV की संभावित एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Kia Carens Clavis EV, Mahindra XEV 9S और आने वाली Tata Safari EV जैसी 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV से होगा।
बैटरी और रेंज हो सकती है खास
MG ने अभी तक इस कार के फीचर्स को आधिकारिक रूप से सामने नहीं रखा है। हालांकि, Wuling Starlight 560 पर आधारित होने के कारण इसके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ग्लोबल मार्केट में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में 69.2 kWh की LFP बैटरी दी जाती है। इसमें फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 201 हॉर्सपावर की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
इस कार की क्लेम्ड रेंज 530 किलोमीटर तक है। अगर भारत में भी यही फीचर्स मिलते हैं तो यह SUV इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकती है।
प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन में मिलेगी ज्यादा रेंज
MG Hector Tomahawk EV के प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन में 1.5 लीटर इंजन और 20.5 kWh बैटरी का सेटअप मिलता है।यह SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 125 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं पेट्रोल इंजन के साथ इसकी कंबाइंड रेंज 1000 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।
अगर ग्लोबल मॉडल वाले फीचर्स भारत में भी दिए जाते हैं तो यह कार कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

