scorecardresearch
Advertisement

निफ्टी में लगातार 9वें हफ्ते गिरावट का खतरा! 22,550 के ऊपर टिकने पर 23,000 तक जाएगा बाजार?

लगातार नौ हफ्तों की गिरावट के बाद निफ्टी पर दबाव बढ़ रहा है और ट्रेडर्स अहम सपोर्ट स्तरों के पास स्थिरता के संकेत तलाश रहे हैं। मार्केट एनालिस्ट चंदन के मुताबिक, अगर निफ्टी 22,550 के ऊपर टिकता है, तो 22,786–23,000 तक रिकवरी संभव है। वहीं, इस स्तर को बनाए रखने में नाकाम रहने पर निफ्टी दोबारा 22,222 तक फिसल सकता है। कच्चे तेल की कीमतें, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार की दिशा के लिए अहम रहेंगी।