scorecardresearch

नोएडा से गुरुग्राम मिनटों में? सड़क छोड़िए, अब हवा में सफर की तैयारी, 2028 तक आ सकती है एयर टैक्सी!

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने वालों के लिए जल्द आसमान में उड़ने वाली टैक्सी का ऑप्शन खुल सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन ने ePlane कंपनी के साथ बड़ा समझौता किया है। आखिर कब शुरू होगी यह सुविधा, कितना होगा किराया और किन रूटों पर उड़ेंगी एयर टैक्सियां? जानिए पूरी योजना की डिटेल।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर टैक्सी शुरू करने की तैयारी, ePlane कंपनी से हुआ समझौता।
  • एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर उड़ेगी एयर टैक्सी, Uber से ढाई गुना होगा किराया।
  • 2028 में लॉन्च करने का लक्ष्य, एयरपोर्ट पर बनेंगे वर्टिपोर्ट और चार्जिंग स्टेशन।

Noida International Airport Air Taxi: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने वाले समय में एयर टैक्सी की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने चेन्नई की कंपनी ePlane के साथ समझौता किया है। कंपनी 2028 में अपनी फ्लाइंग टैक्सी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह एयर टैक्सी एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक उड़ान भर सकेगी। इसका किराया Uber की सामान्य राइड के मुकाबले करीब ढाई गुना होने का अनुमान है।

advertisement

नोएडा एयरपोर्ट पर बनेंगे एयर टैक्सी के स्टेशन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ePlane कंपनी के बीच हुए समझौते के तहत एयरपोर्ट परिसर में एयर टैक्सी के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

एयरपोर्ट प्रशासन प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट ट्रायल, वर्टिपोर्ट और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराएगा। वर्टिपोर्ट ऐसी जगह होगी, जहां एयर टैक्सी उड़ान भर सकेगी और उतर सकेगी।

इस समझौते का मकसद एयर टैक्सी सेवाओं के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार करना है।

कहां-कहां मिल सकेगी एयर टैक्सी की सुविधा?

समझौते के तहत ePlane के e200X विमान का इस्तेमाल एयरपोर्ट से एयरपोर्ट तक यात्रा, शहर के अंदर आवाजाही और इमरजेंसी एयर एंबुलेंस सेवाओं के लिए करने की योजना है।

कंपनी का उद्देश्य सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचाते हुए लंबी यात्रा का समय कम करना है। इसके साथ ही गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी एयर टैक्सी का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

2028 में लॉन्च करने की तैयारी

ePlane कंपनी का संचालन Ubifly Technologies Private Limited करती है। कंपनी अपने e200X एयरक्राफ्ट को विकसित कर रही है।

हाल ही में इसके फुल-साइज e200X PT-01 प्रोटोटाइप को सार्वजनिक किया गया था। फिलहाल विमान की ग्राउंड टेस्टिंग चल रही है।

कंपनी एयर टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से जरूरी मंजूरी लेने पर काम करेगी। इसके अलावा प्रोटोटाइप और फ्लाइट टेस्ट भी किए जाएंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

एयरपोर्ट प्रशासन ने क्या कहा?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चेयरमैन डेनियल बिर्चर ने कहा कि एयरपोर्ट का लक्ष्य क्षेत्र में आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है।

उन्होंने बताया कि एडवांस्ड एयर मोबिलिटी को एयरपोर्ट सिस्टम से जोड़ना बेहतर और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पहले ड्रोन ट्रायल, फिर एयर टैक्सी की उड़ान

Ubifly Technologies के संस्थापक और निदेशक डॉ. सत्यनारायणन चक्रवर्ती ने बताया कि पहले ड्रोन ट्रायल के जरिए ऑपरेटिंग मॉडल की जांच की जाएगी। इसके बाद पायलट वाले e200X विमान की उड़ानों की तैयारी होगी।

दोनों कंपनियां मिलकर नियामक संस्थाओं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और राज्य सरकारों के साथ सुरक्षा नियम तैयार करेंगी।

advertisement

इसके अलावा वर्टिपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एयर टैक्सी की उड़ानों की शेड्यूलिंग व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।