scorecardresearch

एप्पल तैयार! जल्द लॉन्च होगा टचस्क्रीन वाला Mac और नया iPad Mini- इसी महीने हो सकती है लॉन्चिंग

Apple अक्टूबर में अपने नए प्रोडक्ट्स से बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी पहली बार टचस्क्रीन MacBook के साथ नया iPad Mini और M6 चिप वाले डिवाइस पेश कर सकती है। आखिर कब होगा लॉन्च इवेंट और नए MacBook में क्या खास फीचर्स मिलेंगे? जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Apple 27 अक्टूबर को पहला टचस्क्रीन MacBook लॉन्च कर सकती है।
  • नए MacBook Pro में OLED डिस्प्ले, Dynamic Island और हल्का डिजाइन मिलने की उम्मीद है।
  • Apple 13 अक्टूबर को नए HomePod Mini, Apple TV और AI से लैस स्मार्ट होम डिवाइस पेश करेगी।

टेक दिग्गज Apple अक्टूबर में अपने ग्राहकों को कई बड़े सरप्राइज देने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस महीने दो अलग-अलग इवेंट आयोजित कर सकती है। इनमें नए स्मार्ट होम डिवाइस के साथ पहला टचस्क्रीन MacBook और नया iPad Mini पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी M6 चिप वाले नए MacBook Pro और iMac भी लॉन्च कर सकती है।

advertisement

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Apple का दूसरा लॉन्च इवेंट 27 अक्टूबर या उसके आसपास आयोजित हो सकता है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इस इवेंट में कंपनी अपने नए Mac और iPad मॉडल पेश करेगी। हालांकि, Apple ने अभी तक इन योजनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पहली बार टचस्क्रीन MacBook लाने की तैयारी

Apple अपने MacBook में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी पहली बार टचस्क्रीन वाले MacBook Pro पेश कर सकती है। इन डिवाइस में OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्क्रीन की क्वालिटी बेहतर होगी।

नए MacBook Pro मौजूदा मॉडल के मुकाबले हल्के होंगे। इनमें iPhone की तरह Dynamic Island फीचर भी दिया जाएगा। इन मॉडल के कोडनेम K114 और K116 बताए गए हैं।

M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac भी आएंगे

Apple अपने 14 इंच MacBook Pro और iMac को नई M6 चिप के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। इन डिवाइस के कोडनेम J804 और J833 हैं। हालांकि, इनके डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। ये मौजूदा मॉडल जैसे ही दिखाई देंगे।

कंपनी का यह लॉन्च खासतौर पर वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

Image Credit : Aaj Tak

नए iPad Mini में क्या होगा खास?

Apple अपने नए iPad Mini में भी कई बदलाव कर सकती है। J510 कोडनेम वाले इस डिवाइस में OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरे को लैंडस्केप साइड पर लगाया जाएगा। कंपनी इसके स्पीकर सिस्टम को भी नए तरीके से डिजाइन कर रही है।

13 अक्टूबर को स्मार्ट होम डिवाइस का लॉन्च

Mac और iPad लॉन्च से पहले Apple 13 अक्टूबर को स्मार्ट होम से जुड़े नए प्रोडक्ट पेश करने वाली है। इनमें डिस्प्ले वाला पहला स्मार्ट होम हब, नया HomePod Mini और अपडेटेड Apple TV शामिल होंगे।

इन सभी डिवाइस में Siri AI असिस्टेंट की अहम भूमिका होगी। कंपनी LG Electronics और Schneider Electric के एक्सेसरीज को भी अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम से जोड़ेगी।

advertisement

नए CEO के नेतृत्व में Apple की बड़ी तैयारी

Apple के नए CEO जॉन टर्नस ने पिछले महीने कंपनी की कमान संभाली है। उनके नेतृत्व में कंपनी नए बाजारों में विस्तार करने और सेवाओं से होने वाली कमाई बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Apple स्मार्ट होम बाजार में Amazon और Google को कड़ी टक्कर देना चाहती है। कंपनी अगले साल की पहली छमाही में भी कई नए Mac और iPad मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।