scorecardresearch
Advertisement

Rajnath Singh on Ramayana: पितृपक्ष में वीरों और बलिदानियों को भी करें याद, राजनाथ सिंह ने दिया संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व रामायण आश्रम में अपने संबोधन के दौरान रामायण के जटायु प्रसंग का उल्लेख करते हुए कर्तव्य, त्याग और बलिदान का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जब रावण माता सीता का हरण कर रहा था, तब जटायु ने उनकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। भगवान राम ने जटायु को पिता तुल्य मानकर उनका अंतिम संस्कार और तर्पण किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि पितृपक्ष में केवल अपने पूर्वजों का ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीरों, संतों, क्रांतिकारियों और वीरांगनाओं का भी स्मरण करना चाहिए।