Inox Wind Ltd के स्टॉक में तूफानी तेजी क्यों? Hold, Sell और Buy क्या बनाएं रणनीति?
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने जून की शुरुआत में, बैंकिंग सुविधाओं के लिए ऑईनॉक्स विंड की लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म रेटिंग को अपग्रेड किया था। उनका कहना है कि कंपनी की फाइनेंशियल्स बेहतर हुए हैं और बिजनेस रिस्क सुधरा है।

एनर्जी कपंनी Inox Wind के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एक ही दिन में स्टॉक 14 से 15% तक भाग गया। ये स्टॉक पहले से ही मल्टीबैगर है। एक साल में ये शेयर निवेशकों को करीब 300% मुनाफा दे चुकी है। अब ऐसे में सवाल है कि स्टॉक में तेजी आई क्यों है? क्या ये तेजी जारी रहेगी? क्या इस तेजी में खरीदारी की जा सकती है या फिर प्रॉफिट बुकिंग कर लेनी चाहिए?
स्टॉक में तेजी
तो सबसे पहले स्टॉक में तेजी क्यों आई, ये जान लेते हैं। दरअसल कंपनी के शेयरों में आज तेजी इस खबर के बाद आई कि इसकी प्रमोटर, आईनॉक्स विंड एनर्जी लिमिटेड ने कंपनी में 900 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश किया है। प्रमोटर ने ये रकम 28 मई 2024 को एक ब्लॉक डील के जरिए आईनॉक्स विंड लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाई थी। इस ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 2.75 करोड़ शेयर या करीब 5% हिस्सेदारी को बेचा गया था। ये पूरी डील 151 रुपये प्रति शेयर के औसत के भाव पर हुई थी। अब कंपनी ने इस पैसे को आईनॉक्स विंड में डाल दिया है। अब इससे क्या असर पड़ेगा? आईनॉक्सविंड ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा है कि वो इन पैसों का इस्तेमाल अपने एक्टर्नल लोन को पूरी तरह से कम करने के लिए करेगी, जिससे वह कर्जमुक्त कंपनी का दर्जा पा सके। यानि कंपनी डेट फ्री हो जाएगी।
Also Read: Bajaj Finance के शेयर की कीमतों में उछाल
आईनॉक्सविंड के CEO कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि
आईनॉक्सविंड के CEO कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि इस फंड से कंपनी को शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त होने, अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने और ग्रोथ को रफ्तार देने में मदद मिलेगी। हमें उम्मीद है कि भविष्य में लोन के ब्याज पर होने वाला खर्च बचेगा, जिससे हमारे मुनाफे में और इजाफा होगा।
फाइनेंशियल मजबूती
अब देखिए फाइनेंशियल मजबूती से क्या-क्या होगा? कंपनी तेजी से एक्विजिशन कर पाएगी, ऑर्डर बुक बेहतर होगी, ग्रोथ और बेहतर होने की उम्मीद होगी। इतना ही नहीं रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने जून की शुरुआत में, बैंकिंग सुविधाओं के लिए ऑईनॉक्स विंड की लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म रेटिंग को अपग्रेड किया था। उनका कहना है कि कंपनी की फाइनेंशियल्स बेहतर हुए हैं और बिजनेस रिस्क सुधरा है।
मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह
अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मुनाफा बुक किया जाए? तो यहां बिजनेस टुडे बाजार ने बात की मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह से। उनका कहा है कि स्टॉक को Hold रखें, अभी और तेजी आनी बाकी है। खरीदारी के लिए स्टॉक की रेंज 155-160 रुपए है। वहीं अगला टारगेट 190 से लेकर 220 रुपए दिया गया है। वहीं स्टॉप लॉस की सलाह 140 रुपए दिया गया है।
