scorecardresearch

मॉनसून में करें कर्नाटक की सैर, जानिए IRCTC पैकेज का किराया और बुकिंग की पूरी डिटेल

मॉनसून में कर्नाटक की खूबसूरत वादियों और ऐतिहासिक जगहों को देखने का मौका मिल रहा है, वह भी फ्लाइट, होटल और खाने की सुविधा के साथ। IRCTC के इस खास पैकेज में हंपी, बादामी और चित्रदुर्ग की सैर होगी। जानिए किराया, तारीख और बुकिंग की पूरी जानकारी इस स्टोरी में।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • IRCTC का 6 दिन और 5 रातों का कर्नाटक हवाई टूर 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक चलेगा।
  • पैकेज में फ्लाइट, होटल, नाश्ता, रात का खाना, स्थानीय गाड़ी और टूर एस्कॉर्ट शामिल हैं।
  • यात्रियों को हंपी, बादामी, अंजनाद्री हिल, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट और चित्रदुर्ग किला देखने का मौका मिलेगा।

IRCTC Karnataka Tour Package: मॉनसून के मौसम में कर्नाटक की ऐतिहासिक जगहों को देखने का प्लान बना रहे लोगों के लिए IRCTC एक खास हवाई टूर पैकेज लेकर आया है। यह यात्रा लखनऊ से शुरू होगी और इसमें हंपी, बादामी और चित्रदुर्ग जैसी मशहूर जगहों को देखने का मौका मिलेगा।

advertisement

IRCTC का यह टूर 6 दिन और 5 रातों का होगा। यात्रा 30 जुलाई 2026 को शुरू होगी और 4 अगस्त 2026 को पूरी होगी। पैकेज का नाम “हंपी-बादामी विरासत ओडिसी” रखा गया है।

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस टूर पैकेज में लखनऊ से आने-जाने की फ्लाइट का खर्च शामिल है। यात्रियों के लिए होटल में ठहरने का इंतजाम भी किया जाएगा। इसके अलावा नाश्ता और रात का खाना भी पैकेज में मिलेगा।

अलग-अलग जगहों तक पहुंचने के लिए स्थानीय गाड़ी की सुविधा दी जाएगी। पूरे सफर के दौरान यात्रियों के साथ एक टूर एस्कॉर्ट भी मौजूद रहेगा। यानी फ्लाइट, होटल, खाना और घूमने के लिए गाड़ी की अलग-अलग व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी।

किन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका?

यात्रा के दौरान लोगों को कर्नाटक की पुरानी इमारतों, मंदिरों, गुफाओं और किलों को देखने का अवसर मिलेगा। टूर में अंजनाद्री हिल, विट्ठल मंदिर परिसर, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट और हेमकुटा हिल शामिल हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: एक रेलवे स्टेशन, जहां 3 साल से नहीं रुकी कोई ट्रेन! आखिर क्या है वजह?

इसके अलावा ससिवेकालु गणेश, बादामी के गुफा मंदिर और चित्रदुर्ग किला भी दिखाया जाएगा। इन जगहों पर कर्नाटक के इतिहास, पुराने मंदिरों और खास बनावट की झलक देखने को मिलेगी।

कितना होगा टूर पैकेज का खर्च?

अगर कोई व्यक्ति होटल के कमरे में अकेले ठहरता है तो उसे ₹53,100 देने होंगे। दो लोगों के एक कमरे में रुकने पर कीमत ₹43,100 प्रति व्यक्ति होगी। तीन लोगों के साथ ठहरने पर पैकेज की कीमत ₹40,600 प्रति व्यक्ति रखी गई है।

5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ ₹35,500 और बिना बेड ₹32,100 देने होंगे। वहीं 2 से 4 साल तक के बच्चे का बिना बेड वाला पैकेज ₹17,600 का है।

कहां से कर सकते हैं बुकिंग?

IRCTC के मुताबिक इस टूर की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर स्थित IRCTC कार्यालय या IRCTC Tourism की वेबसाइट के जरिए की जा सकती है।

ज्यादा जानकारी और बुकिंग के लिए 9236391909, 9305111765 और 9236391911 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
 

advertisement