scorecardresearch

Defence PSU Stock: पैसा डबल करने वाले इस शेयर का अगला टारगेट क्या?

नवरत्न डिफेंस PSU Mazagon Dock Shipbuilders Limited पर ब्रोकरेज की ओर से नया टारगेट आया है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक इस डिफेंस स्टॉक के शेयर में लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छा मौका दिख रहा है।

Advertisement
Defence share
Defence share

नवरत्न डिफेंस PSU Mazagon Dock Shipbuilders Limited पर ब्रोकरेज की ओर से नया टारगेट आया है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक इस डिफेंस स्टॉक के शेयर में लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छा मौका दिख रहा है। वहीं इस साल शेयर ने 100.24 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। 

advertisement

नया टारगेट
ब्रोकरेज HDFC Securities की रिपोर्ट के मुताबिक शेयर की कीमत 4600 रुपये के स्तर के आसपास एक नीचे की ओर ढलान वाली ट्रेंड लाइन से ऊपर निकलने की कोशिश कर रही है। इससे पता चलता है कि शेयर की कीमत में गिरावट अब रुक गई है और इसमें आगे बढ़ने की संभावना दिख रही है। अगले दो महीने के लिए ब्रोकरेज हाउस ने 4970 रुपए और 5310 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं स्टॉप लॉस 4295 रुपए है। आपको बता दें कि शेयर का मौजूदा भाव करीब 4594 रुपए प्रति शेयर है। 

कब खरीदें स्टॉक?
HDFC Securities के मुताबिक नवरत्न डिफेंस पीएसयू के शेयर की कीमत अगर गिरकर 4415 रुपए हो जाए तो कुछ स्टॉक खरीदारी की जा सकती है। शेयर का वॉल्यूम और RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) भी सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि कंपनी के शेयर में तेजी आ सकती है। Mazagon Dock के चार्ट पैटर्न को देखकर लगता है कि इसमें लंबे समय के लिए निवेश का अच्छा मौका है। ब्रोकरेज हाउस के जरिए बताए गए स्तरों के हिसाब से पोजीशनल बाई की जा सकती है.

इस डिफेंस PSU का 52 वीक हाई 5,860 रुपए और 52 वीक लो 1,795.40 रुपए है। पिछले 6 महीने में नवरत्न डिफेंस पीएसयू के शेयर ने 40.75% और पिछले एक साल में 127.73% रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 85.76 हजार करोड़ रुपए है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।