Q4FY26 रिजल्ट के बाद रडार पर शेयर! मार्च तिमाही में 21% बढ़ा नेट प्रॉफिट - शेयर प्राइस 25 रुपये से कम
कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में Q4FY26 के नतीजों को जारी किया था जिसके बाद आज कंपनी का शेयर दोपहर 12:08 बजे तक बीएसई पर 0.61% या 0.13 रुपये टूटकर 21.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Stock in Radar: गुरुवार का शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच गारमेंट और अपैरल सेक्टर की कंपनी, विशाल फैब्रिक्स लिमिटेड (Vishal Fabrics Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में Q4FY26 के नतीजों को जारी किया था जिसके बाद आज कंपनी का शेयर दोपहर 12:08 बजे तक बीएसई पर 0.61% या 0.13 रुपये टूटकर 21.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Vishal Fabrics Q4FY26 Results
मार्च तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि Q4 में उसका नेट प्रॉफिट 21.50% बढ़कर 8.93 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 7.35 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी की बिक्री 11.06% घटकर 348.15 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले 391.46 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 22.85% बढ़कर 35.64 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 29.01 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की कुल बिक्री 5.41% बढ़कर 1,602.11 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल 1,519.83 करोड़ रुपये थी।
Vishal Fabrics के बारे में
विशाल फैब्रिक्स मुख्य रूप से डेनिम फैब्रिक और अन्य वस्त्रों के प्रोडक्श में लगी हुई है। कंपनी कोलकाता स्थित Chiripal Group का हिस्सा है, जो भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री में एक स्थापित नाम माना जाता है।
कंपनी स्पिनिंग से लेकर प्रोसेसिंग और फिनिशिंग तक एंड-टू-एंड टेक्सटाइल सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी के पास आधुनिक तकनीक वाला मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है और यह घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपस्थिति दर्ज कराती है।
कंपनी के पास डेनिम सेगमेंट में मजबूत पकड़ है और कंपनी विभिन्न GSM और डिजाइनों में डेनिम फैब्रिक बनाती है, जिसका उपयोग जींस, जैकेट और अन्य फैशन परिधानों में होता है।

