scorecardresearch
Advertisement

दुनिया को खाद्य संकट से बचाएगा भारत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत आज Food-Surplus Nation के रूप में दुनिया के सामने एक मजबूत उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि देश सिर्फ अपनी आबादी की खाद्य जरूरतों को पूरा नहीं कर रहा, बल्कि ग्लोबल फूड सिक्योरिटी में भी अहम योगदान दे रहा है। पीएम मोदी के मुताबिक, भारत के लिए फूड सिक्योरिटी केवल एक नीति का विषय नहीं, बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने किसानों की मेहनत, आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि भारत दुनिया को खाद्य संकट से निपटने में मदद कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय किसान पोषण और पर्यावरण दोनों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। आज भारत वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनता जा रहा है और दुनिया को नई दिशा दे रहा है।