इस गारमेंट्स कंपनी की बैंकिंग सुविधाओं को मिली मजबूत क्रेडिट रेटिंग! शेयर प्राइस 20 रुपये से कम
विशाल फैब्रिक्स लिमिटेड ने अपनी बैंकिंग सुविधाओं की क्रेडिट रेटिंग को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। रेटिंग एजेंसी ने कंपनी के टर्म लोन और वर्किंग कैपिटल लिमिट पर अपना फैसला सुनाया है। इस अपडेट से कंपनी की वित्तीय स्थिति को लेकर क्या संकेत मिलते हैं, जानिए पूरी खबर में।

गारमेंट्स और अपैरल सेक्टर की कंपनी, विशाल फैब्रिक्स लिमिटेड (Vishal Fabrics Ltd) ने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। बीते शनिवार को कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड (India Ratings and Research Private Limited) ने 11 सितंबर 2026 को कंपनी की बैंकिंग सुविधाओं की रेटिंग तय की है।
इसके अनुसार, कंपनी के 50 करोड़ रुपये के टर्म लोन को IND A-/Stable/IND A2+ रेटिंग दी गई है। वहीं, 38.42 करोड़ रुपये के दूसरे टर्म लोन की रेटिंग भी IND A-/Stable/IND A2+ पर बरकरार रखी गई है।
इसके अलावा, कंपनी की 200 करोड़ रुपये की फंड-बेस्ड वर्किंग कैपिटल लिमिट और 40 करोड़ रुपये की नॉन-फंड-बेस्ड वर्किंग कैपिटल लिमिट की रेटिंग भी IND A-/Stable/IND A2+ पर कायम रखी गई है। इस तरह कंपनी की इन सभी बैंकिंग सुविधाओं का कुल आकार 328.42 करोड़ रुपये है।
Vishal Fabrics Share Price
कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.99% या 0.18 रुपये चढ़कर 18.45 रुपये पर बंद हुआ था।
Vishal Fabrics Q4FY26 Results
मार्च तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि Q4 में उसका नेट प्रॉफिट 21.50% बढ़कर 8.93 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 7.35 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी की बिक्री 11.06% घटकर 348.15 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले 391.46 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 22.85% बढ़कर 35.64 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 29.01 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की कुल बिक्री 5.41% बढ़कर 1,602.11 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल 1,519.83 करोड़ रुपये थी।
Vishal Fabrics के बारे में
विशाल फैब्रिक्स मुख्य रूप से डेनिम फैब्रिक और अन्य वस्त्रों के प्रोडक्श में लगी हुई है। कंपनी कोलकाता स्थित Chiripal Group का हिस्सा है, जो भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री में एक स्थापित नाम माना जाता है।
कंपनी स्पिनिंग से लेकर प्रोसेसिंग और फिनिशिंग तक एंड-टू-एंड टेक्सटाइल सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी के पास आधुनिक तकनीक वाला मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है और यह घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपस्थिति दर्ज कराती है।
कंपनी के पास डेनिम सेगमेंट में मजबूत पकड़ है और कंपनी विभिन्न GSM और डिजाइनों में डेनिम फैब्रिक बनाती है, जिसका उपयोग जींस, जैकेट और अन्य फैशन परिधानों में होता है।

