scorecardresearch

फिनटेक कंपनी में 1,050 करोड़ का निवेश; 70% हिस्सेदारी खरीदेगी यह कंपनी- 15 सितंबर को रडार पर रहेगा स्टॉक

इंडियाबुल्स लिमिटेड ने फिनटेक सेक्टर में कदम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने फिनटेक क्लाउड प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अहम समझौता किया है। इस डील के जरिए इंडियाबुल्स अपने कारोबार का विस्तार करेगी। अधिग्रहण से जुड़ी योजना, शेयर जारी करने और कंपनी की वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी आगे पढ़ें।

Advertisement

 

6,038.08 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी, इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Ltd) ने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने बताया कि उसने फिनटेक क्लाउड प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत कंपनी फिनटेक क्लाउड की 70% हिस्सेदारी ₹1,050 करोड़ में खरीदेगी। इस डील के लिए फिनटेक क्लाउड का इक्विटी वैल्यूएशन ₹1,500 करोड़ किया गया है। यह अधिग्रहण NCLT की मंजूरी से प्रस्तावित मर्जर स्कीम के जरिए होगा।

advertisement

इसके तहत इंडियाबुल्स फिनटेक क्लाउड के 70% शेयर रखने वाले शेयरधारकों को अधिकतम 21 करोड़ नए, पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर जारी करेगी। 

फिनटेक क्लाउड प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न विनियमित वित्तीय संस्थानों (REs) के लिए लोन सर्विस प्रोवाइडर (LSP) के रूप में काम करती है। यह NBFCs को लोन की शुरुआत, कर्ज लेने वालों की जांच और लोन की सर्विसिंग से जुड़ी तकनीकी सुविधाएं और सहायता उपलब्ध कराती है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने ₹133.77 करोड़ का सकल राजस्व और ₹30.31 करोड़ का कर-पूर्व लाभ (PBT) दर्ज किया था। यह कंपनी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है। इंडियाबुल्स ने बताया कि इस अधिग्रहण से उसे फिनटेक क्षेत्र में प्रवेश करने और NBFCs को तकनीकी समाधान देने वाले कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

Indiabulls Share Price

कंपनी का शेयर बीते शुक्रवार को एनएसई और बीएसई पर 5% या 1.24 रुपये चढ़कर 26.14 रुपये पर बंद हुआ।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में बताया था कि गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर करीब 10.84 एकड़ में बनने वाले एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए प्राइवेट लैंडलॉर्ड के साथ समझौता किया है।

प्रोजेक्ट के फेज 1 और 3 को RERA रजिस्ट्रेशन मिल चुका है और इसे अक्टूबर 2026 के मध्य तक लॉन्च करने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट का बिक्री योग्य क्षेत्र करीब 21 लाख वर्ग फीट होगा और इसकी अनुमानित बिक्री करीब ₹3,700 करोड़ रहने की उम्मीद है। इसके साथ कंपनी के सभी प्रोजेक्ट्स का कुल GDV बढ़कर ₹27,308 करोड़ हो गया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।