
AI की रफ्तार धीमी करने की मांग पर ट्रंप का दो टूक जवाब, बोले- अमेरिका को चीन से आगे रहना ही होगा
AI की बढ़ती रफ्तार को लेकर टेक इंडस्ट्री में चिंता तेज हो गई है। कई बड़े नाम इसके विकास में सावधानी बरतने की बात कर रहे हैं, लेकिन Donald Trump इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने चीन का जिक्र करते हुए AI की रेस पर बड़ा बयान दिया है। जानिए Trump ने क्या कहा।

In Short
- Donald Trump ने AI की रफ्तार धीमी करने की मांग को खारिज कर दिया है।
- Trump ने कहा कि अमेरिका AI की रेस में चीन से आगे है और यह बढ़त बनाए रखना जरूरी है।
- Anthropic CEO Dario Amodei समेत कई टेक दिग्गज AI के तेज विकास से जुड़े जोखिमों पर चिंता जता चुके हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Artificial Intelligence यानी AI के विकास की रफ्तार धीमी करने की मांग को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि अमेरिका इस समय AI की रेस में चीन से आगे है और वह इस बढ़त को बरकरार रखना चाहते हैं।
Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड में अपने Doonbeg golf course की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए Trump ने कहा कि AI को लेकर कुछ सुरक्षा नियम यानी guardrails लगाए जा सकते हैं, लेकिन इसकी रफ्तार रोकना सही नहीं होगा।
Trump ने कहा, “हम AI में चीन से आगे हैं और मैं चाहता हूं कि यह बढ़त बनी रहे, क्योंकि जो AI जीतेगा, वही जीतेगा।”
AI पर ज्यादा सख्ती के पक्ष में नहीं Trump
Trump ने कहा कि AI को लेकर कई ऐसी नकारात्मक आशंकाएं सामने लाई जा रही हैं, जो शायद कभी सच ही न हों। उनके मुताबिक, सुरक्षा उपाय जरूरी हो सकते हैं, लेकिन अमेरिका को ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचना चाहिए जहां चीन उससे आगे निकल जाए।
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका की AI इंडस्ट्री के कई बड़े नाम ज्यादा सतर्क रुख अपनाने की बात कर रहे हैं।
Anthropic CEO ने धीमी रफ्तार की मांग की
Anthropic के CEO Dario Amodei ने शनिवार को कहा कि AI कंपनियों को मॉडल्स की क्षमता बढ़ाने की रफ्तार धीमी करनी चाहिए।
अपने ब्लॉग पोस्ट में Amodei ने AI से जुड़े कई गंभीर खतरों का जिक्र किया। इनमें AI सिस्टम्स पर नियंत्रण खोने का जोखिम, साइबर हमलों और bioterrorism में AI का गलत इस्तेमाल और बड़े आर्थिक बदलाव शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि AI जैसी शक्तिशाली तकनीक के फायदे बड़े हैं, लेकिन इसके जोखिम भी गंभीर हैं। उनका कहना है कि बहुत तेजी से आगे बढ़ने की होड़ इन जोखिमों को और बढ़ा सकती है।

‘AI बनाना बंद करना भी सही नहीं’
Amodei ने यह भी कहा कि AI टेक्नोलॉजी को पूरी तरह रोक देना समाधान नहीं है। ऐसा करने से दुनिया इसके फायदों से वंचित रह सकती है या फिर यह तकनीक authoritarian powers के हाथ में जा सकती है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि AI को बहुत तेजी से विकसित करना भी लापरवाही होगी। इसलिए मॉडल्स की capabilities बढ़ाने की रफ्तार ऐसी होनी चाहिए कि सुरक्षा से जुड़े उपाय भी उसके साथ आगे बढ़ सकें।
Sam Altman और Elon Musk भी जता चुके हैं चिंता
OpenAI के Sam Altman और SpaceX प्रमुख Elon Musk भी AI के तेजी से बढ़ते capabilities को लेकर ज्यादा सतर्क रुख अपनाने की बात कर चुके हैं।
AI सुरक्षा को लेकर बहस तब और तेज हुई जब Anthropic researcher Jacob Coxon ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि AI बनाने वाले कुछ लोग मानते हैं कि यह तकनीक दशक के अंत तक बेहद गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।
‘Moratorium नहीं लगा सकते’
Republican House Speaker Mike Johnson ने लोगों से AI को लेकर घबराने से बचने को कहा, लेकिन चीन को लेकर Trump की चिंता से सहमति जताई।
उन्होंने CNN से कहा कि AI डेवलपमेंट पर moratorium नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि ऐसा करने पर चीन अमेरिका से आगे निकल सकता है। उनके मुताबिक, यह मामला national security और AI models को सुरक्षित रखने, दोनों के बीच संतुलन बनाने का है।

