scorecardresearch

Vijay Kedia ने इस स्टॉक में कर दिया खेल!

दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने अपने पोर्टफोलियो में मौजूद स्टॉक से दूरी बना ली है। ये एक ऐसी सिविल इंजीनियरिंग कंपनी का शेयर है जो पिछले कुछ दिनों फ्लैट या फिर नेगेटिव रिटर्न दे रहा है। आइये जानते हैं कि इस कंपनी से जुड़ी तमाम जानकारियां।

Advertisement
दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने इस मल्टीबैगर स्टॉक पर लगाया दांव
दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने इस मल्टीबैगर स्टॉक पर लगाया दांव

दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने अपने पोर्टफोलियो में मौजूद स्टॉक से दूरी बना ली है। ये एक ऐसी सिविल इंजीनियरिंग कंपनी का शेयर है जो पिछले कुछ दिनों फ्लैट या फिर नेगेटिव रिटर्न दे रहा है। आइये जानते हैं कि इस कंपनी से जुड़ी तमाम जानकारियां। 
 
यहां पर Patel Engineering Ltd की बात हो रही है। पिछले 6 महीने में शेयर ने करीब 12 प्रतिशत नेगेटिव रिटर्न दिया है तो वहीं बीते एक महीने में 11 प्रतिशत शेयर लुढ़का है। अब ऐसे में खबर है कि सितंबर 2024 में प्रमुख निवेशक विजय केडिया ने Patel Engineering में अपनी 1.42% हिस्सेदारी यानि 1.20 करोड़ शेयर बेचे हैं। हालांकि आपको बता दें कि Patel Engineering के प्रमोटर्स के पास अब भी 88.7% हिस्सेदारी है, जो कि प्लेज्ड है।

advertisement

ऑर्डर बुक 
30 जून 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹1,79,019 मिलियन थी, जिसमें L1 ऑर्डर्स भी शामिल हैं। सेगमेंट-वाइज ऑर्डर बुक में 61.53 प्रतिशत ऑर्डर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के लिए 21.99 प्रतिशत सिंचाई प्रोजेक्ट्स के लिए 10.54 प्रतिशत टनल प्रोजेक्ट्स के लिए 2.45 प्रतिशत रोड प्रोजेक्ट्स के लिए और 3.49 प्रतिशत अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए हैं।

बिजनेस मॉडल
Patel Engineering Ltd प्रमुख रूप से भारी सिविल इंजीनियरिंग कार्यों में लगी हुई है, जिसमें डैम, ब्रिज, टनल, रोड, इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर और शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। कंपनी कई सेक्टर्स हाइड्रो, सिंचाई, शहरी बुनियादी ढांचा और परिवहन जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। इस समय कंपनी का मार्केट कैप ₹4,295 करोड़ है।

कंपनी बेचेगी हिस्सेदारी 
हाल ही में Patel Engineering Ltd ने एलान किया है कि कंपनी ने Welspun Michigan Engineers Limited में अपनी बाकी 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला लिया है। यह रणनीतिक कदम कंपनी के निवेश पोर्टफोलियो को अनुकूलित करने और मुख्य बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस डील से कंपनी को ₹100 करोड़ की रकम मिलने की उम्मीद है और इसे 7 नवंबर 2024 तक पूरा किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से किसी भी स्टॉक में खरीदारी की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले SEBI रजिस्टर्ड एडवाइजर की सलाह लें।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।