हेल्थकेयर सेक्टर में ये 3 शेयर बने एक्सपर्ट की पहली पसंद! Max Healthcare से लेकर Sun Pharma तक का जानें टारगेट
अगर आप हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के शेयरों में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो मार्केट एक्सपर्ट ने इस हफ्ते कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर भरोसा जताया है। साथ ही उन्होंने इनके अहम सपोर्ट, टारगेट और एक बड़े शेयर से फिलहाल दूरी बनाने की भी सलाह दी है।

Healthcare Stocks: शेयर बाजार में हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर एक बार फिर निवेशकों की नजर में हैं। बिजनेस टुडे के शो BTTV Pre Opening में सीनियर एंकर आभा बकाया के सवालों का जवाब देते हुए प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख ने कहा कि कुछ चुनिंदा हेल्थकेयर स्टॉक्स में अभी भी अच्छी तेजी की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर Max Healthcare, Fortis Healthcare और Sun Pharma उनके पसंदीदा शेयरों में शामिल हैं।
Max Healthcare पर सबसे ज्यादा भरोसा
वैशाली पारेख ने कहा कि Max Healthcare पर उनका रुख अब भी पॉजिटिव है। हाल के दिनों में शेयर में मजबूत तेजी देखने को मिली है और पिछले सप्ताह एक दमदार बुलिश कैंडल भी बनी है, जो आगे की मजबूती का संकेत देती है।
उनके मुताबिक, शेयर के लिए 1080 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट है। यदि यह स्तर कायम रहता है तो आने वाले समय में शेयर 1,150 रुपये और फिर 1,180 रुपये तक पहुंच सकता है।
वॉचलिस्ट में Fortis Healthcare भी
एक्सपर्ट ने Fortis Healthcare को भी अपनी वॉचलिस्ट में शामिल रखा है। उनका कहना है कि मौजूदा स्तरों पर यह शेयर खरीदारी के लिए अच्छा अवसर दे सकता है।
उन्होंने बताया कि 920 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट है। वहीं, शेयर को आगे की तेजी के लिए 980 रुपये के ऊपर निकलना होगा। ऐसा होने पर इसमें 1,020 रुपये और उससे ऊपर के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
Apollo Hospitals पर फिलहाल ना करें खरीदारी
हालांकि, Apollo Hospitals पर एक्सपर्ट ने नई खरीदारी की सलाह नहीं दी। उनका कहना है कि यह शेयर पहले ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुका है, इसलिए फिलहाल इसमें नए निवेश से बचना बेहतर हो सकता है।
Sun Pharma पर भी पॉजिटिव नजरिया
फार्मा सेक्टर में एक्सपर्ट की पसंद Sun Pharma बनी हुई है। उनका मानना है कि कंपनी का शेयर मजबूत प्रदर्शन कर रहा है और मौजूदा स्तरों पर भी इसमें निवेश के अवसर मौजूद हैं।

