लॉजिस्टिक्स कंपनी का Q1 में 49% बढ़ा रेवेन्यू, मार्जिन पर बढ़ा दबाव - शेयर में हलचल
30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 53.9% घटकर 216.99 लाख रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 470.68 लाख रुपये था। यानी कंपनी की कमाई आधे से भी ज्यादा घट गई।

लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली स्मॉल कैप कंपनी, टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड (Tiger Logistics (India) Ltd)) ने Q1FY27 के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही मुनाफे के लिहाज से कमजोर रही।
30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 53.9% घटकर 216.99 लाख रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 470.68 लाख रुपये था। यानी कंपनी की कमाई आधे से भी ज्यादा घट गई।
हालांकि, कंपनी की ऑपरेशंस से रेवेन्यू में 48.8% की मजबूत बढ़ोतरी हुई। Q1FY27 में यह बढ़कर 15,252.50 लाख रुपये हो गया, जो Q1FY26 में 10,251.87 लाख रुपये था। लेकिन रेवेन्यू बढ़ने के मुकाबले खर्च ज्यादा तेजी से बढ़े।
कंपनी का ऑपरेटिंग खर्च 58.6% बढ़कर 14,165.34 लाख रुपये हो गया। इसी वजह से ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव आया। इस दौरान कर्मचारी लाभ पर खर्च 14.4% बढ़कर 568.52 लाख रुपये और फाइनेंस कॉस्ट 46.3% बढ़कर 123.61 लाख रुपये हो गई।
Tiger Logistics Share Price
कंपनी का शेयर दोपहर 12:12 बजे तक एनएसई पर 1.47% या 0.38 रुपये गिरकर 25.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 1.32% या 0.34 रुपये टूटकर 25.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी
कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड की बैंक सुविधाओं (₹45 करोड़) के लिए इंफोमेरिक्स वैल्यूएशन एंड रेटिंग लिमिटेड ने लॉन्ग टर्म क्रेडिट रेटिंग IVR A- और शॉर्ट टर्म रेटिंग IVR A2+ को बरकरार रखा है।
हालांकि कंपनी ने यह भी बताया कि ग्लोबल बिजनेस में व्यवधान, मुनाफे पर दबाव और वर्किंग कैपिटल से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए रेटिंग आउटलुक को 'नेगेटिव' कर दिया गया है।

