scorecardresearch

इस स्मॉल कैप शेयर ने निवेशकों कर दिया मालामाल, ₹12 से सीधा ₹106 पर पहुंचा Stock

हाल ही सालों में ऐसा ही एक स्टॉक है जिसने निवेशकों को बंपर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है। इस शेयर का नाम है किलबर्न इंजीनियरिंग लिमिटेड (kilburn engineering ltd)। आपको बता दें कि ये कंपनी करीब 382 करोड़ के मार्केट वैल्यू वाली स्मॉलकैप कंपनी है।

Advertisement
 एक स्टॉक है जिसने निवेशकों को बंपर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है
एक स्टॉक है जिसने निवेशकों को बंपर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है

शेयर बाजार में निवेशक हमेशा से ऐसे स्टॉक की तलाश में रहते हैं जो सस्ता हो लेकिन फंडामेंटली मजबूत हो ताकि भविष्य में वो मल्टीबैगर साबित हो सके। जिससे निवेशकों की रकम कई गुना बढ़ सके। हाल ही सालों में ऐसा ही एक स्टॉक है जो जिसने निवेशकों को बंपर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है। इस शेयर का नाम है किलबर्न इंजीनियरिंग लिमिटेड (kilburn engineering ltd)। आपको बता दें कि ये कंपनी करीब 382 करोड़ के मार्केट वैल्यू वाली स्मॉलकैप कंपनी है। अगर इसके बिजनेस मॉडल को देखें तो ये इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स बनाने के कारोबार से जुड़ी है। 

advertisement
kilburn engineering ltd निवेशकों को बंपर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है।
kilburn engineering ltd निवेशकों को बंपर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है।

इस स्टॉक की चाल को ट्रैक करें तो 5 साल में किलबर्न इंजीनियरिंग लिमिटेड ने करीब 41 प्रतिशत रिटर्न दिया। वहीं इस मल्टीबैगर स्टॉक का प्राइस पिछले 3 साल में 12.55 से बढ़कर ₹100 के पार पहुंच गया है। इसका मतलब ये हुआ कि लगभग 3 साल में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 745% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। एक साल में देखें तो ये स्टॉक 160 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। वहीं 6 महीने के हिसाब से देखें तो इस स्टॉक में करीब 49 प्रतिशत की तेजी आई है। अगर इसके 52 वीक हाई को देखें तो ये 110.50 रुपए है वहीं 52 वीक लॉ को देखें तो ये 30.50 रुपए हैं। मौजूदा वक्त में ये शेयर 106 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

Also Read: Bharat Forge का प्रॉफिट गिरा

अगर आपको निवेश के गणित से इस स्टॉक से मिलने वाले रिटर्न को समझाएं तो इस कंपनी के शेयर ने पिछले 20 साल में अपने निवेशकों के रिटर्न को करीब 85 गुना तक बढ़ा दिया है। यानि की अगर आपने 3 साल पहले किलबर्न इंजीनियरिंग के 1 लाख रुपए लगाए होते, तो आज आपका निवेश बढ़कर 8.45 लाख रुपए से ज्यादा का हो गया होता।

अगर इस कंपनी की लिस्टिंग की बात करें तो ये कंपनी 21 साल पहले BSE पर लिस्ट हुई थी। कंपनी के शेयरों की कीमत उस वक्त 1.24 रुपए थी। पिछले 21 सालों में इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 8450% का शानदार रिटर्न दिया है। यानि कि लिस्टिंग के दौरान 1.24 रुपए के भाव पर आपने 1 लाख रुपए इसमें निवेश किए होते तो इसकी आज बढ़कर 85 लाख रुपए हो जाती। 

डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है। हमारी ओर किसी भी तरह से निवेश की सलाह न माना जाए। बाजार में निवेश के लिए अपने सलाहकारों से राय लें।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।