TCS Dividend 2026: हो गया बड़ा ऐलान! हर शेयर पर इतना होगा फायदा - Q4 में 12% से ज्यादा उछला मुनाफा
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन भी मजबूत रहा। TCS का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 12.12% बढ़कर 13,784 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 12,293 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर मुनाफा 29% बढ़कर 10,720 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचा।

TCS Dividend 2026: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को अपने Q4 FY26 के नतीजे जारी करते हुए शेयरधारकों के लिए बड़ा एलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 31 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की जानकारी दी है। इस डिविडेंड की पेमेंट कंपनी की 31वीं AGM के बाद तीसरे दिन किया जाएगा।
कुल डिविडेंड 110 रुपये प्रति शेयर पहुंचा
इस नए एलान के साथ TCS ने पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 110 रुपये प्रति शेयर हो गया है। इसमें पहले दिए गए 79 रुपये के इंटरिम डिविडेंड और अब का 31 रुपये फाइनल डिविडेंड शामिल है।
यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है। FY24 में कंपनी ने कुल 73 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, यानी इस साल निवेशकों को कहीं ज्यादा रिटर्न मिला है।
TCS Q4FY26 Results
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन भी मजबूत रहा। TCS का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 12.12% बढ़कर 13,784 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 12,293 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर मुनाफा 29% बढ़कर 10,720 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचा।
कंपनी की ऑपरेशंस से आय (रेवेन्यू) भी 9.64% बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये रही, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 5.38% की बढ़ोतरी हुई। बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 31 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।
इसके अलावा, प्रति शेयर कमाई (EPS) बढ़कर 37.92 रुपये हो गई, जो पिछले साल 33.79 रुपये थी। कंपनी ने बताया कि FY26 में कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) 40.7 अरब डॉलर और Q4 में 12 अरब डॉलर रही, जो अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है। इस दौरान कंपनी को तिमाही में 3 और पूरे साल में 5 मेगा डील्स भी मिलीं।
सालभर में लगातार डिविडेंड
कंपनी ने पूरे साल निवेशकों को नियमित डिविडेंड दिया है।
- जनवरी 2026 में 11 रुपये इंटरिम और 46 रुपये स्पेशल डिविडेंड,
- अक्टूबर 2025 में 11 रुपये इंटरिम,
- जुलाई 2025 में 11 रुपये इंटरिम डिविडेंड दिया गया।
- जून 2025 में 30 रुपये का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया गया था।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
TCS का यह मजबूत डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड दिखाता है कि कंपनी लगातार कैश रिटर्न देने की स्थिति में है। बेहतर मुनाफा और ऊंचा डिविडेंड निवेशकों के भरोसे को मजबूत करता है, खासकर ऐसे समय में जब बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।

