scorecardresearch

आज क्यों गिर रहा है शेयर बाजार? जानिए Q4 रिजल्ट, ऑयल प्राइस सहित और क्या हैं कारण

बीएसई सेंसेक्स सुबह 11:35 बजे तक 0.83% या 647.40 अंक टूटकर 76,915.50 अंक पर ट्रेड कर रहा था और निफ्टी 0.60% या 144.65 अंक गिरकर 23,852.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
AI Generated Image (ChatGPT)

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की तेजी थम गई। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल, डोनाल्ड ट्रंप के सख्त बयान, लेबनान पर इजरायल के हमले और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है।

बीएसई सेंसेक्स सुबह 11:35 बजे तक 0.83% या 647.40 अंक टूटकर 76,915.50 अंक पर ट्रेड कर रहा था और निफ्टी 0.60% या 144.65 अंक गिरकर 23,852.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाया दबाव

निजी बैंकिंग शेयरों में कमजोरी ने गिरावट को और गहरा किया। HDFC Bank Ltd और ICICI Bank ने मिलकर सेंसेक्स को करीब 250 अंक नीचे खींचा।

विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली भी बाजार के लिए चिंता बनी हुई है। 8 अप्रैल को तेजी के दिन भी FPIs ने 2,811.97 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की।

ट्रंप के बयान से बढ़ी अनिश्चितता

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि ईरान के आसपास अमेरिकी सैन्य तैनाती जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 'रीयल एग्रीमेंट' लागू नहीं हुआ, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। इस बयान ने पहले से चल रही अमेरिका-ईरान तनाव की आशंकाओं को और बढ़ा दिया, जिसका असर सीधे बाजार की धारणा पर पड़ा।

लेबनान और क्रूड का कनेक्शन

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, लेबनान में बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। अगर क्रूड फिर तेज हुआ, तो बाजार की हालिया तेजी कमजोर पड़ सकती है। ब्रेंट क्रूड जून डिलीवरी के लिए 97.47 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 2.86% ज्यादा है।

रिजल्ट सीजन से पहले सतर्कता

आज से रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो रही है, जिसमें Tata Consultancy Services (TCS) अपने नतीजे पेश करेगी। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, मार्च तिमाही में बीएसई-30 कंपनियों का मुनाफा 3.1% और निफ्टी50 कंपनियों का 2.6% बढ़ने का अनुमान है जो काफी मामूली ग्रोथ है।

नोमुरा का कहना है कि निकट अवधि में अनिश्चितता बनी रहेगी। हालांकि 2026 के अंत तक बाजार सीमित रिटर्न दे सकता है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि बाजार में अभी पूरी तरह ‘रिस्क-ऑन’ मूड नहीं है, बल्कि यह राहत भरी रिकवरी है जिसमें सतर्कता साफ दिख रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।