scorecardresearch

इस स्मॉल कैप कंपनी को अलग-अलग कंपनियों से मिले 7 बड़े ऑर्डर! अपर सर्किट पर बंद हुआ शेयर - डिटेल्स

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे अलग-अलग कंपनियों से कुल 7 बड़े ऑर्डर मिले हैं। इन सभी ऑर्डर्स की वैल्यू लगभग ₹26.94 करोड़ है।

Advertisement
AI Generated Image (ChatGPT)

Upper Circuit Stock: गुरुवार को शेयर बाजार 1 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ है लेकिन इस गिरावट के बीच 509.14 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एचआरएस अलुग्लेज लिमिटेड (HRS Aluglaze Ltd) का स्टॉक आज 5% के अपर सर्किट के साथ बंद हुआ। 

स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के बाद आई है। कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे अलग-अलग कंपनियों से कुल 7 बड़े ऑर्डर मिले हैं। इन सभी ऑर्डर्स की वैल्यू लगभग ₹26.94 करोड़ है।

advertisement

1. सफल गोयल रियल्टी (Safal Goyal Realty) से कंपनी को एल्युमीनियम खिड़कियां, पाइप फिन्स और ग्लास रेलिंग जैसे कामों के लिए ₹10.19 करोड़ का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। इसे 30 सितंबर 2026 तक पूरा करना है।

2. केईसी इंटरनेशनल (KEC International) से कंपनी को एल्युमीनियम कंपोजिट क्लैडिंग शीट की सप्लाई के लिए ₹7.23 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसकी समय सीमा भी सितंबर 2026 है।

3. आर्यन बिल्ड प्रोजेक्ट्स (Aaryan Build Projects) से कंपनी को खिड़कियों की सप्लाई और फिटिंग के लिए ₹6.59 करोड़ का काम मिला है।

4. पिनेकल सॉल्यूशंस (Pinnacle Solutions) से कंपनी को दरवाजे और खिड़कियों के काम के लिए ₹1.57 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

5. पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) से कंपनी को एल्युमिनियम विंडो, वेंटिलेशन और फसाड वर्क की सप्लाई व इंस्टॉलेशन का करीब 98.89 लाख रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसे 30 सितंबर 2026 तक पूरा करना है।

6. पीएसपी प्रोजेक्ट्स और प्रोएक्टिव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (PSP Projects & Proactive Construction Pvt Ltd) से कंपनी को करीब 30.04 लाख रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसमें एल्युमिनियम विंडो और वेंटिलेशन का काम शामिल है। यह प्रोजेक्ट भी 30 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

7. शिव इंफ्रास्ट्रक्चर (Shiv Infrastructure) से कंपनी को एल्युमीनियम फसाड वर्क के लिए करीब ₹5.97 लाख का ऑर्डर मिला है, जिसे अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना है।

HRS Aluglaze Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 5% या 12.55 रुपये चढ़कर 264.05 रुपये पर बंद हुआ है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।