Swiggy का IPO आने से पहले ही शेयरों में बंपर उछाल कैसे?
जब से Swiggy ने IPO पेपर्स जमा किए हैं तब से शेयर मार्केट के निवेशकों की नजर इस कंपनी पर है। SEBI से IPO की मंजूरी के साथ ही स्विगी के शेयरों की डिमांग काफी बढ़ गई है। IPO आने से पहले ही कंपनी के शेयरों में पिछले 2 महीने में 40 प्रतिशत की तेजी आई है।

जब से Swiggy ने IPO पेपर्स जमा किए हैं तब से शेयर मार्केट के निवेशकों की नजर इस कंपनी पर है। SEBI से IPO की मंजूरी के साथ ही स्विगी के शेयरों की डिमांग काफी बढ़ गई है। IPO आने से पहले ही कंपनी के शेयरों में पिछले 2 महीने में 40 प्रतिशत की तेजी आई है। अब यहां पर आपके मन सवाल होगा कि Swiggy का तो अभी तक IPO भी नहीं आया, तो इसके शेयर कैसे बढ़ रहे हैं? तो चलिए पूरी स्थिति को बारीकी से समझते हैं।
कहां हो रही है ट्रेडिंग?
अनलिस्टेड मार्केट में Swiggy के शेयर ट्रेड हो रहे हैं और लोग इसमें खरीद बेच भी कर रहे हैं। अप्रैल में IPO के लिए शेयर होल्डर्स की मंजूरी के बाद अनलिस्टेड मार्केट में स्विगी के शेयरों में जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है। शेयरों की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई से सितंबर तक कंपनी के शेयर लगभग 40% उछल गए हैं। पहले इसके शेयर करीब 355 रुपये पर थे, मगर अब बढ़करकरीब 490 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए हैं। जिसके चलते स्विगी की मार्केट वैल्यू सिर्प दो महीनों में 70,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
इतना ही नहीं इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक क्रिकेटर Rahul Dravid और Zaheer Khan, टेनिस प्लेयर Rohan Bopanna, फिल्ममेकर Karan Johar और एक्टर-आंत्रप्योर Ashish Chowdhry के पास भी Swiggy के शेयर्स हैं। इससे पहले वाले फंडिंग राउंड में Amitabh Bachchan, Madhuri Dixit Nene के साथ Innov8 के फाउंडर Ritesh Malik भी कंपनी के निवेशक हैं।
IPO से जुड़ी जानकारी
Swiggy अपने IPO के जरिए करीब 11,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें से 3,750 करोड़ रुपये की नई इक्विटी की बिक्री और 6,664 करोड़ रुपये की ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। कंपनी की वित्तीय स्थिति देखें तो फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यूव 36% बढ़कर 11,247 करोड़ रुपये हो गया और नेट लॉस 44% घटकर 2,350 करोड़ रुपये हो गया।

