scorecardresearch

इस पीएसयू स्टॉक में बुल रन! 18% उछला भाव - 1 साल में मिल चुका है मल्टीबैगर रिटर्न - आपका दांव है?

आज के कारोबार में यह शेयर Nifty 500 का टॉप गेनर भी रहा। लगातार तीसरे दिन इसमें तेजी देखी गई, क्योंकि इससे पहले सोमवार और बुधवार को भी इसमें 1% से 2% तक की बढ़त दर्ज हुई थी। यह शेयर पिछले 1 हफ्ते में 22 प्रतिशत से अधिक और एक साल में 100 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 

Advertisement
AI Generated Image

GMDC Share Price: पीएसयू स्टॉक Gujarat Mineral Development Corporation (GMDC) के शेयर गुरुवार, 16 अप्रैल को जोरदार तेजी के साथ करीब 18% तक उछल गए। यह पिछले साल जुलाई के बाद एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है।

आज के कारोबार में यह शेयर Nifty 500 का टॉप गेनर भी रहा। लगातार तीसरे दिन इसमें तेजी देखी गई, क्योंकि इससे पहले सोमवार और बुधवार को भी इसमें 1% से 2% तक की बढ़त दर्ज हुई थी। यह शेयर पिछले 1 हफ्ते में 22 प्रतिशत से अधिक और एक साल में 100 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

खबर लिखे जानें तक कंपनी का शेयर दोपहर 12:15 बजे तक एनएसई पर 17.87% या 111.20 रुपये चढ़कर 733.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 15.94% या 99.25 रुपये की तेजी के साथ 721.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

क्यों है स्टॉक में तेजी?

आज शेयर में यह तेजी हेवी ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण आई है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:43 बजे कंपनी के 27,68,413 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

GMDC Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 22 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 38 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 32 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में करीब 25 प्रतिशत चढ़ा है। 

सालाना आधार पर देखें तो इस शेयर ने निवेशकों का पैसा दोगुना करते हुए 134 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 साल में शेयर ने 455 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 5 साल में शेयर ने 1222 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।