scorecardresearch

Suzlon के शेयर ने बनाया नया हाई !

ट्रेडर्स अक्सर शॉर्ट-टर्म के लिए फायदा उठाने की उम्मीद में ऐसे शेयरों की ओर रुख करते हैं जिनका वैल्यू तेजी से बढ़ रहा है। ये स्पेकुलेटिव एक्टिविटी ऊपर की ओर कीमत की रफ्तार का एक सेल्फ-सप्लाई साइकल बना सकती है। जो स्टॉक के लिए काफी अस्थिरता पैदा कर सकता है।

Advertisement
सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड में फिर नई तेजी आ गई है
सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड में फिर नई तेजी आ गई है

Suzlon Energy Limited में फिर नई तेजी आ गई है। पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस में इस स्टॉक जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है, जिससे इसके शेयरों में अपर सर्किट लग गया। स्टॉक में अचानक उछाल ने फिर निवेशकों और मार्केट एनालिस्ट्स की दिलचस्पी बढ़ा दी है। लेकिन सबसे जरूर सवाल है कि ये स्टॉक अचनाक गोली कैसे हो गया  और ये तेजी कितनी लंबी चलने वाली है? अगर Suzlon Energy का साल 2023 में प्रदर्शन देखें तो इस स्टॉक ने अबतक 189% की बढ़त के साथ मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीनों में स्टॉक में 286 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस शानदार प्रदर्शन ने कंपनी के मार्केट कैप को 42,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है। पिछले 5 सालों में इसने 471% का रिटर्न दिया है। वहीं दो ट्रेडिंग सेशंस में स्टॉक में अपर सर्किट लग गया और शेयर ने 32 रुपए के लेवल को भी छू लिया। स्टॉक में करीब 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। यानि स्टॉक 30 तो पार करना छोड़िए 32 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि स्टॉक में तेजी की वजह क्या है? सबसे पहले स्टॉक में तेजी की वजह कंपनी की जबरदस्त स्ट्रैटेजी रही है। सुजलॉन की हालिया सफलता में योगदान देने वाले प्रमुख कारणों में से एक कंपनी की बदली हुई स्ट्रैटेजी है। सुजलॉन ने विंड एनर्जी सल्यूशंस में माहिर है। ऑपरेटिंग कैपेसिटी और उभरते ग्रीन एनर्जी मार्केट्स में डायवर्सिफिकेशन पर कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। ऊपर से सुजलॉन का कर्ज भी तेजी से घट रहा है। कंपनी को हाल ही में कई ऑडर्स मिले हैं। इस स्ट्रैटेजिक बदलाव ने इन्वेस्टर्स में भरोसा जगाया है, जिसकी वजह से इसके शेयरों की मांग बढ़ी है। रीन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज के लिए ग्लोबल दबाव ने सुजलॉन जैसी कंपनियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। दुनिया भर में सरकारें और कॉर्पोरेशन क्लीन एनर्जी में तेजी से इन्वेस्ट कर रहे हैं, जिससे विंड एनर्जी सल्यूशंस की डिमांड बढ़ी है। इस सेक्टर में सुजलॉन को एक्सपर्ट्स उसे इस उभरते सेक्टर के लाभार्थी के रूप में स्थापित करती है। 

advertisement
पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस में स्टॉक जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है
पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस में स्टॉक जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है

सुजलॉन के क्वार्टर 2 के रिजल्ट्स नजदीक हैं, ऐसे में कंपनी अच्छे नंबर्स की उम्मीद कर रही है। सुजलॉन की हालिया फाइनेंशियल रिपोर्ट में सुधार के आशाजनक संकेत दिखे हैं। कंपनी अपने रेवेन्यू और प्रॉफिट में सुधार करने में कामयाब रही है। इस प्रकार इन्वेस्टर्स को इसकी फाइनेंशियल स्थिरता के बारे में आश्वस्त किया गया है। जब इन्वेस्टर देखते हैं कि कोई स्टॉक लगातार अपर सर्किट मार रहा है, तो ऐसे में निवेशकों की दिलचस्पी उस स्टॉक को लेकर काफी बढ़ जाती है। लेकिन ये भी सच है कि सुजलॉन जैसे पेनी स्टॉक को बढ़ाने में स्पेकुलेटिव ट्रेडिंग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ट्रेडर्स अक्सर शॉर्ट-टर्म के लिए फायदा उठाने की उम्मीद में ऐसे शेयरों की ओर रुख करते हैं जिनका वैल्यू तेजी से बढ़ रहा है। ये स्पेकुलेटिव एक्टिविटी ऊपर की ओर कीमत की रफ्तार का एक सेल्फ-सप्लाई साइकल बना सकती है। जो स्टॉक के लिए काफी अस्थिरता पैदा कर सकता है।

सुजलॉन एनर्जी के शेयर
सुजलॉन एनर्जी के शेयर

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।