scorecardresearch

Stock Market Today: सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला, निफ्टी 24,100 के करीब; ऑटो और FMCG शेयरों में खरीदारी

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 24,100 के करीब पहुंच गया। ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि बैंकिंग और मेटल शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

Advertisement
Stock Market
AI Image: Stock Market

In Short

  • Stock Market Today: बाजार ने भरी उड़ान, निफ्टी 24,100 के करीब; कौन से शेयर चमके?
  • Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में, बैंकिंग शेयरों पर दबाव
  • Stock Market Opening: ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी, FMCG और ऑटो सेक्टर में खरीदारी
  • Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की।

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 400अंक की बढ़त के साथ 77,245.83 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50, 101.20 अंक चढ़कर 24,100 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जबकि मेटल, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों पर दबाव बना रहा।

advertisement

इन शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में Eternal के शेयर करीब 3.25% की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। इसके अलावा Maruti Suzuki के शेयर लगभग 3% चढ़े। ITC में 1.17%, BEL में 1.12% और Adani Ports में 0.97% की बढ़त दर्ज की गई।

इन शेयरों पर रहा दबाव

वहीं, Asian Paints के शेयर करीब 0.50% फिसले। ICICI Bank में 0.37%, Bajaj Finserv में 0.28%, Bajaj Finance में 0.18% और Axis Bank में 0.14% की गिरावट देखी गई।

बाजार पर किन बातों की रहेगी नजर

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं तो इसका असर महंगाई और आर्थिक वृद्धि दोनों पर पड़ सकता है। निवेशकों की नजर वैश्विक घटनाक्रम के साथ-साथ प्रमुख आर्थिक संकेतकों और केंद्रीय बैंकों के फैसलों पर भी बनी रहेगी, क्योंकि ये आगे बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।