scorecardresearch

Suzlon Share: किस खबर के बाद 4 परसेंट गिर गया स्टॉक?

गुरुवार के सत्र में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबारी सत्र में स्टॉक 4 परसेंट तक गिर गया।हालांकि बाद में स्टॉक में करीब 2 परसेंट की तेजी आई। इस स्टॉक में खबर ये आई कि कंपनी ने जिंदल रिन्यूएबल्स के साथ 400 मेगावाट की कैप्टिव विंड पावर डील की है। जिसका उद्देश्य इस्पात उत्पादन को डीकार्बोनाइज करना है।

Advertisement

advertisement

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। 

कंपनी का कहना है कि इस डील से सुजलॉन कर्नाटक के कोप्पल क्षेत्र में 127 अत्याधुनिक पवन टरबाइन जनरेटर (WTGs) सप्लाई करेगा, जिनमें प्रत्येक का हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (HLT) टॉवर के साथ 3.15 मेगावाट की रेटेड क्षमता होगी। इससे उत्पन्न बिजली का उपयोग छत्तीसगढ़ और ओडिशा के इस्पात संयंत्रों में किया जाएगा, जिससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ोतरी मिलेगी।

अगर रिटर्न की बात करें तो सुजलॉन एनर्जी के शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर ₹26.20 से लगभग 195 प्रतिशत बढ़ गए हैं, जो 11 अक्टूबर 2023 को दर्ज किया गया था। 2024 में अब तक यह स्टॉक लगभग 96 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि पिछले छह महीनों में इसमें लगभग 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले पांच वर्षों में इसने 3,000 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।

हाल ही में, मंगलवार को सुजलॉन एनर्जी के लिए सर्किट फिल्टर को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया। यह संशोधन तब हुआ जब स्टॉक को अतिरिक्त निगरानी उपाय (ASM) ढांचे से हटा दिया गया।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।